Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

kapurthala Viral News : मृत मानकर बेटे का किया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद कपूरथला जेल में जिंदा मिला

kapurthala Viral News : मृत मानकर बेटे का किया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद कपूरथला जेल में जिंदा मिला

मृत मानकर बेटे का किया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद कपूरथला जेल में जिंदा मिला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Kapurthala Viral News : पंजाब के कपूरथला जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता। जिस बेटे की मौत का मातम मनाकर परिवार अंतिम संस्कार और भोग की रस्में तक अदा कर चुका था, वह करीब दो हफ्ते बाद केंद्रीय जेल कपूरथला में सही-सलामत जिंदा पाया गया।

जेल प्रशासन की ओर से आए एक फोन कॉल ने पहले तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी, लेकिन जब उन्होंने अपनी आंखों से उसे देखा तो गम का माहौल पल भर में खुशी में बदल गया।

विज्ञापन

हालांकि, इस नाटकीय मोड़ के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि जिस शव का परिजनों ने नम आंखों से दाह संस्कार किया था, वह आखिर किसका था?

5 अगस्त को लापता हुआ था युवक, तस्वीर देखकर की थी शिनाख्त

घटनाक्रम के अनुसार, कपूरथला के पास स्थित गांव कादूपुर का रहने वाला 27 वर्षीय रवि कुमार बीती 5 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार हताश होकर परिजनों ने 11 अगस्त को थाना सिटी कपूरथला पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों को बताया कि कांजली रोड स्थित ट्रेनिंग सेंटर के पास से एक युवक का काफी पुराना और गली-सड़ी हालत में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की कुछ तस्वीरें परिजनों को दिखाईं। चेहरा काफी हद तक बिगड़ा होने के बावजूद बदहवास परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने हुलिए व तस्वीरों के आधार पर उसे रवि कुमार समझ लिया।

13 को अंतिम संस्कार, 15 अगस्त को डाला भोग

शव को रवि का मानकर पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और शव परिजनों को सौंप दिया। 13 अगस्त को पूरे रीति-रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और 15 अगस्त को घर पर उसकी अंतिम अरदास (भोग) की रस्म भी पूरी कर ली गई। परिवार यह मानकर अपने आंसू सुखा रहा था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

2 सितंबर को बदला घटनाक्रम, जब बज उठी घर की घंटी

मातम के बीच 2 सितंबर का दिन परिवार के लिए एक नया भूचाल लेकर आया। परिजनों के मोबाइल पर केंद्रीय जेल कपूरथला से एक फोन आया। फोन करने वाले जेल कर्मी ने बताया कि रवि कुमार नाम का एक युवक वहां बंद है।

शुरुआत में परिजनों को लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन अगले ही दिन यानी 3 सितंबर को जब परिजन केंद्रीय जेल पहुंचे और रवि को सलाखों के पीछे खड़ा देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

जांच में पता चला कि जालंधर पुलिस ने करीब एक महीने पहले रवि कुमार को आवारागर्दी और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में कपूरथला जेल भेज दिया गया था।

अब उस अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रवि के जिंदा मिलने के बाद जहां परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि कांजली रोड से मिला वह शव आखिर किसका था और शिनाख्त में चूक कैसे हुई। थाना सिटी पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है और जल्द ही उस अज्ञात शव के असली वारिसों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

Tibba Road Accident : तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कपूरथला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।