Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर महोत्सव का कल को होगा भव्य समापन, हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष होंगे मुख्य अतिथि

VVinita Kohli
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर महोत्सव का कल को होगा भव्य समापन, हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष होंगे मुख्य अतिथि
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: जनवरी से आरंभ हुआ 39 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर महोत्सव 15 फरवरी यानी रविवार को भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह के साथ संपन्न होगा। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के इस समापन अवसर पर हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। पर्यटन निगम हरियाणा एवं मेला प्रशासन द्वारा समापन समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल सूरजकुंड पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिथि सत्कार, मंच संचालन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

15 फरवरी को दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले इस भव्य समापन समारोह में देश-विदेश से आए शिल्पकारों, हस्तशिल्प विशेषज्ञों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पारंपरिक शिल्प, लोक कलाओं के संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को सशक्त बनाने में उनके विशिष्ट योगदान के प्रति कृतज्ञता स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।