Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाले बदमाशों पर त्वरित कार्यवाही, एनकाउंटर में 4 को पैर में गोली लगी, 4 को भागते हुए दबोचा

VVinita Kohli
भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाले बदमाशों पर त्वरित कार्यवाही, एनकाउंटर में 4 को पैर में गोली लगी, 4 को भागते हुए दबोचा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भिवानी कोर्ट परिसर में तहसीलदार कार्यालय के पास अचानक फायरिंग की गई। पेशी पर आए एक युवक को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। अचानक हुई इस घटना से वकीलों, फरियादियों और कोर्ट स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। 

विज्ञापन

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश के लिए 3 से 4 विशेष टीमें गठित की गईं। जिलेभर में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब 2 से 3 घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस टीमों ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आठ बदमाशों को काबू में कर लिया गया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य छह को भागते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से वकीलों, फरियादियों और कोर्ट स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कई टीमें गठित

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने 3 से 4 विशेष टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। करीब 2 से 3 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया।

घिरने पर बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग

खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आठ आरोपियों को काबू में कर लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि बाकी छह को पीछा कर पकड़ लिया गया।

एसपी ने किया खुलासा, गैंगवार से जुड़ा मामला

एसपी सुमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग गैंगवार का नतीजा है। पकड़े गए सभी आरोपी भिवानी जिले के ही निवासी हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों में श्रीपाल पुत्र महेंद्र निवासी दिनोद गेट, जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र विजय निवासी डाबर कॉलोनी, अमन पुत्र विनोद निवासी हिंडोल, इसराइल पुत्र लतीफ निवासी हिंडोल, दीपांशु पुत्र वीरभान निवासी मनान पाना, आयुष बॉक्सर पुत्र रमेश निवासी डाबर कॉलोनी, सन्नी उर्फ संदीप निवासी लोहानी और विनोद उर्फ बिन्नू पुत्र रमेश ठाकुर निवासी जीतूवाला जोहड़ शामिल हैं। श्रीपाल और आयुष बॉक्सर को पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।