Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

आज टैगोर थिएटर में गूंजेगी श्रीकृष्ण की लीला, 30 कलाकार मंच पर दिखाएंगे जन्म से कंस वध तक का सफर

आज टैगोर थिएटर में गूंजेगी श्रीकृष्ण की लीला, 30 कलाकार मंच पर दिखाएंगे जन्म से कंस वध तक का सफर

आज टैगोर थिएटर में गूंजेगी श्रीकृष्ण की लीला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliस्रोत: जगमार्ग रिपोर्टर, सोनिया अटवाल

Tagore Theater: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आगमन के साथ ही शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार चंडीगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर रासलीला और कंस वध तक की कथा को आधुनिक तकनीक और रंगमंच के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में बुधवार को ‘श्रीकृष्ण लीला’ लाइट, साइट एंड साउंड शो का मंचन होगा। वहीं, सेक्टर-47 स्थित श्री राम मंदिर की ओर से बुधवार को दोपहर 12 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे शहर में जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत धार्मिक उल्लास के साथ होगी।

थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ की ओर से चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी और डिपार्टमेंट आफ कल्चर अफेयर्स चंडीगढ़ के सहयोग से टैगोर थिएटर में आयोजित होने वाले शो में करीब 30 कलाकार प्रस्तुति देंगे। जय प्रकाश भट्ट द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन रंग निर्देशक राजीव मेहता ने किया है। शो में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके बाल्यकाल, युवावस्था, रासलीला और कंस वध तक की प्रमुख लीलाओं को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रस्तुति में रंगमंच के साथ तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को श्रीकृष्ण की लीलाओं के दृश्यों का अलग अनुभव मिल सके।

विज्ञापन

खास तौर पर युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से जोड़ने के उद्देश्य से इसे तैयार किया गया है। निर्देशक राजीव मेहता के अनुसार, कलाकारों के लिए दर्शकों के सामने इस तरह की प्रस्तुति देना जरूरी है। इस भव्य शो में ट्राइसिटी के जाने माने 30 कलाकार योगेश अरोड़ा, रमेश कुमार भारद्वाज राजीव मेहता, सतपाल सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, आशा सकलानी, भूपिन्दर सिंह संधू , रविंद्र सिंह रावत ,राहुल वर्मा, मुकेश चंदेलिया, रितिका चंदेलिया, गीता गांधी, जतिंदर सिंह शम्मी, दीपक, दिलप्रीत कौर,दीक्षा गुलाटी, अमरप्रीत सिंह घुग्गी, साजन कुमार, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, अवदेश कुमार, सहिल ग्रोवर, आरव अरोड़ा , गुरप्रीत कौर और विनय निभा रहे है। इस नाटक का एक और शो का मंचन 4सितंबर को शो जन्माष्टमी की रात को श्री राम कृष्ण मंदिर सेक्टर 11,सनातन धर्म मंदिर में भी किया जाएगा।

 

250 से अधिक बार हो चुका मंचन

आयोजकों ने बताया कि ‘श्रीकृष्ण लीला’ शो की अब तक देश-विदेश में 250 से अधिक प्रस्तुतियां हो चुकी हैं। प्रत्येक प्रस्तुति से पहले कलाकारों की ओर से कई दिनों तक अभ्यास किया जाता है। चंडीगढ़ में होने वाली प्रस्तुति शाम 6:15 बजे शुरू होगी और दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके अलावा 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में भी इस शो की एक और प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। श्री राम मंदिर सेक्टर-47 की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा सुबह 4:30 से 6 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।