Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

तमिलनाडु चुनाव: द्रमुक ने 164 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किये

JJagmarg Desk
तमिलनाडु चुनाव: द्रमुक ने 164 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किये
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चेन्नई: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने शनिवार को 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 164 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री उदयनिधि को उनकी मौजूदा सीटों से फिर से नामांकित किया है।

ज्यादातर मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया गया है। पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि वह कोलाथुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। उदयनिधि भी इसी शहर के चेपॉक-ट्रिप्लिकेन से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

मंत्री दुरई मुरुगन (द्रमुक महासचिव), के एन नेहरू अनबिल महेश पोय्यामोझी, थंगम थेनारासु, मा सुब्रमण्यम और ईवी वेलु की उम्मीदवारी बरकरार रखी गई है।

अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम हाल में द्रमुक में शामिल हुए थे और उन्हें उस बोदिनायक्कनूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिसका उन्होंने निवर्तमान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। द्रमुक में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

पन्नीरसेल्वम के दो सहयोगियों पॉल मनोज पांडियन और आर वैथिलिंगम को भी टिकट दिए गए हैं। पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी को कोयंबटूर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले दिन में द्रमुक ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दलों, वीसीके और डीएमडीके समेत अन्य दलों द्वारा चुनाव लड़े जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गई।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में द्रमुक, ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस’ (एसपीए) का नेतृत्व कर रही है। समझौते के अनुसार, द्रमुक की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस की 28 सीटों में पोन्नेरी, इरोड ईस्ट, विलावंकोड, शिवकाशी और कराईकुडी शामिल हैं।

प्रेमलता विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके को पहले ही 10 सीट आवंटित की गई हैं, और उनमें विरुधाचलम और पल्लावरम शामिल हैं। थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके को आठ सीट मिली हैं, जिनमें कट्टुमन्नारकोइल, पनरुत्ती और तिंडीवनम शामिल हैं।

माकपा को पद्मनाभपुरम और पलानी सीट आवंटित की गई हैं, जबकि भाकपा थल्ली और भवानीसागर (आरक्षित) समेत अन्य सीटों से चुनाव लड़ेगी। दोनों वामपंथी दलों को पांच-पांच सीट दी गई हैं।

द्रमुक ने अन्य सहयोगी दलों के लिए भी सीट निर्धारित की हैं, जिनमें वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके भी शामिल है, जो चार सीट पर चुनाव लड़ेगी। द्रमुक 164 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

तमिलनाडु की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।