Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

तारिक हमारा ट्रंपकार्ड है, उसके एक्शन को आईसीसी पहले ही दो बार सही ठहरा चुका है: सलमान अली आगा

JJagmarg Desk
तारिक हमारा ट्रंपकार्ड है, उसके एक्शन को आईसीसी पहले ही दो बार सही ठहरा चुका है: सलमान अली आगा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलंबो: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने असामान्य एक्शन वाले स्पिनर उस्मान तारिक का बचाव करते हुए भारत के खिलाफ रविवार को यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के मैच के लिए उन्हें अपनी टीम का तुरुप का पत्ता करार दिया। तारिक ने हाल ही में अमेरिका के खिलाफ पास के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर तीन विकेट झटककर अपनी क्षमता दिखाई थी। उनकी गेंदबाजी यहां स्पिनरों की मददगार आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर और घातक साबित हो सकती है।

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों के सामने टीम का मुख्य हथियार है तारिक- सलमान अली आगा 

आगा ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को यहां कहा कि उस्मान हमारे 15 खिलाड़ियों में से एक हैं, हम उन्हें उसी नजर से देखते हैं। आप (मीडिया) ने उन्हें बड़ा बना दिया। वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आगा हालांकि तारिक से जुड़े सवालों को टालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन से जुड़े सवाल लगातार उठते रहे। आगा ने स्वीकार किया कि 27 साल का यह ऑफ स्पिनर बड़े शॉट खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों के सामने उनकी टीम का मुख्य हथियार है।

आईसीसी द्वारा दो बार मंजूरी मिल चुकी है- आगा

आगा ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने लीग क्रिकेट (पाकिस्तान सुपर लीग) में भी शानदार प्रदर्शन किया था। और हां, आप कह सकते हैं कि वह हमारे लिए ट्रंप कार्ड हैं। तारिक की असामान्य ‘पॉज एंड स्लिंग’ एक्शन पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन आगा ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि उसे इन बातों की कोई परवाह नहीं है। जब से उसने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, लोग उसके बारे में बातें करते रहे हैं। वह समझदार और परिपक्व है, इसलिए इन चीजों से प्रभावित नहीं होता। उसे आईसीसी द्वारा दो बार मंजूरी भी मिल चुकी है और उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी के लिए जो भी आवश्यक था किया है।

आगा ने कहा कि पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण केवल तारिक तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि स्पिनर यहां दबदबा बनाए, लेकिन तेज गेंदबाजों की भी भूमिका होगी। तेज गेंदबाजी ऐसी कला है जिसे किसी भी जगह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कप्तान का मानना है कि शाहीन शाह अफरीदी अपनी विविधताओं के कारण बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका हमेशा अहम रहेगी।  हमारे पास कई स्पिनर हैं, लेकिन तेज गेंदबाज भी हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आगा ने माना कि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ आईसीसी प्रतियोगिताओं में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अतीत पर ध्यान नहीं दिया।

यह नया मैच और नई शुरुआत 

उन्होंने कहा कि विश्व कप में हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा, लेकिन यह नया मैच और नई शुरुआत है। अच्छा क्रिकेट खेलकर ही जीत हासिल करनी होती है। इतिहास को बदला नहीं जा सकता, लेकिन उससे सीख सकते हैं। हम कल अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मैच जीतने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा बांग्लादेश के समर्थन में इस मैच का बहिष्कार अब अतीत की बात है। इस 32 साल के खिलाड़ी ने कहा कि यह मैच हमेशा से ही बहुत महत्वपूर्ण रहा है और ऐसा ही रहेगा। हम हर तरह की स्थिति के लिए तैयार थे; खेलें या न खेलें, हम पूरी तरह तैयार थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी खास भारतीय खिलाड़ी को लेकर चिंतित नहीं है और सभी 11 खिलाड़ियों के खिलाफ योजना बनाई गई है। आगा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने कुछ खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान दिया है। हमारे पास सभी के खिलाफ योजना है। यह सामान्य अभ्यास का हिस्सा है। हमारे गेंदबाजी कोच तेज गेंदबाजों के साथ आखिरी ओवरों की गेंदबाजी पर काम करते हैं। हम इसे पिछले छह-सात महीनों से कर रहे हैं। यह सिर्फ इस मैच के लिए नहीं है, हम इसे हर अभ्यास में करते हैं।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।