Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

टीम टी20 विश्व कप में निराशाजनक अभियान की हो रही आलोचना का सम्मान करती है : मार्श

JJagmarg Desk
टीम टी20 विश्व कप में निराशाजनक अभियान की हो रही आलोचना का सम्मान करती है : मार्श
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पाल्लेकल (श्रीलंका): ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद देश में हो रही आलोचनाओं का उनकी टीम सम्मान करती है। यह पूर्व चैंपियन टीम जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ चौंकाने वाली हार के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस विश्व कप में चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उसके अभियान की ‘गहन समीक्षा’ किए जाने की तैयारी है।

मार्श ने ओमान के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच से पहले कहा कि जब टीम के तौर पर चीजें हमारी योजना के मुताबिक नहीं होतीं, तो देश में होने वाली प्रतिक्रियाओं का हम सम्मान करते हैं। हमें पता है कि ऐसा होगा और हम इसे स्वीकार करते हैं। आगे बेहतर करने के तरीकों पर हम जरूर विचार करेंगे। पिछले कुछ दिन हमारे लिए बेहद निराशाजनक रहे, क्योंकि हम सुपर-आठ में जगह नहीं बना सके।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने सुपर-आठ में प्रवेश कर लिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 2009 के बाद पहली बार ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। टीम को पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे अनुभवी गेंदबाजों की सेवाओं नहीं मिली। इसके बावजूद उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद हालात पूरी तरह से बिगड़ गए।

टूर्नामेंट के दौरान कप्तान मार्श भी चोटिल हो गए, जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हुआ। वह शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल सके। चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद पूरे अभियान की व्यापक समीक्षा की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया 2028 टी20 विश्व कप की न्यूजीलैंड के साथ मिलकर मेजबानी करेगा।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।