August 10, 2026

Television News: ‘लॉकअप 2’ फेम हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, सृति झा मेरी बहुत अच्छी दोस्त, वो धोखेबाज नहीं थीं

0
Television News: 'लॉकअप 2' फेम हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, सृति झा मेरी बहुत अच्छी दोस्त, वो धोखेबाज नहीं थीं

लॉकअप 2' फेम हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, सृति झा मेरी बहुत अच्छी दोस्त

Television News: छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता हर्षद चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपने अभिनय के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में रहते हुए हर्षद ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा दर्दनाक खुलासा किया था, जिसने फैंस को हैरान कर दिया था। हर्षद ने बताया था कि उनके एक बेस्ट फ्रेंड और उस वक्त की गर्लफ्रेंड ने मिलकर उन्हें धोखा दिया था, जिसके बाद से ही उनका प्यार-मोहब्बत से भरोसा पूरी तरह उठ गया।

इंटरनेट पर सृति झा और कुणाल कपूर का उछला था नाम

हर्षद के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया था। नेटीजन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि धोखा देने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी पूर्व को-स्टार सृति झा थीं और बेस्ट फ्रेंड कुणाल कपूर थे। बता दें कि एक दौर में हर्षद, सृति और कुणाल की तिकड़ी इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रही थी। धारावाहिक ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ के दौरान हर्षद और कुणाल काफी पक्के दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अचानक उनकी दोस्ती में दरार आ गई थी।

“सृति वैसी इंसान नहीं हैं, वो मेरी आज भी अच्छी दोस्त हैं”

अब इंडिया फोरम्स को दिए एक खास इंटरव्यू में जब हर्षद चोपड़ा से इस पूरे विवाद पर सीधा सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मामले पर से पर्दा उठा दिया। हर्षद ने कहा, “सृति वो लड़की बिल्कुल नहीं थीं। सृति असल में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और वो वैसी इंसान कतई नहीं हैं। वो पूरी घटना सृति के मेरी जिंदगी में आने से बहुत पहले की है।”

हालांकि, जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूर्व मित्र कुणाल कपूर के बारे में पूछा गया तो हर्षद ने उन पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ सृति के बारे में बात करूंगा कि वो इंसान सृति नहीं थीं।”

कई चर्चित अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम

टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक्स में शुमार हर्षद चोपड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। करियर के दौरान उनका नाम अदिति गुप्ता, प्रणाली राठौड़ और शिवांगी जोशी जैसी कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। फिलहाल सृति झा को लेकर हर्षद के इस नए बयान ने तमाम अफवाहों और गलतफहमियों पर हमेशा के लिए पूर्णविराम लगा दिया है।

यह भी पढ़ें– ‘गौरी हेगड़े’ बनकर पर्दे पर लौट रही हैं तब्बू, ‘स्लमडॉग’ से सामने आया सुपर से ऊपर वाला लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed