Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सुनील जाखड़ की कोठी के बाहर आप ने लगाया जिला स्तरीय धरना, केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग के लगाए आरोप

VVinita Kohli
सुनील जाखड़ की कोठी के बाहर आप ने लगाया जिला स्तरीय धरना, केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग के लगाए आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अबोहर: आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की ओर से आज रविवार को पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की सुभाष नगर स्थित कोठी के बाहर जिला स्तरीय धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर ईडी सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में जिला प्रधान उपकार सिंह जाखड़, फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सवना, जलालाबाद के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी कंबोज, अबोहर के हलका इंचार्ज अरुण नारंग समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरने को संबोधित करते हुए फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सवना ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाने के लिए कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सवना ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने में लगी हुई है, लेकिन आम आदमी पार्टी इन दबावों से डरने वाली नहीं है। 

विज्ञापन

उन्होंने विधायक संदीप जाखड़ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह कांग्रेस में हैं या भाजपा में। क्योंकि कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने संदीप जाखड़ पिछले करीब चार वर्ष से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। वहीं जिला प्रधान उपकार सिंह जाखड़ ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन अदालतों ने समय-समय पर सच्चाई सामने रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। जाखड़ ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा की धक्केशाही का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

अबोहर के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र और जनता की आवाज को दबाने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा की दमनकारी नीतियों से न तो डरने वाले हैं और न ही झुकने वाले हैं। नारंग ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जलालाबाद के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी कंबोज ने कहा कि सुनील जाखड़ पहले भाजपा की आलोचना करते थे, लेकिन अब अपने फायदे के लिए जनता के हितों का ताक पर रखकर केंद्र सरकार की जी हजूरी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जाखड़ पंजाब के लोगों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बजाए केन्द्र द्वारा की जा रही धक्केशाही में उनकी मदद कर रहे है। गोल्डी कंबोज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के आप नेताओं पर कार्रवाही कर हमें डराना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएग। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी और अन्य एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का विरोध किया। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पूरे धरने के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

विज्ञापन

फाजिल्का की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।