Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में भाजपा सरकार ने खनन माफिया को खुली छूट दे दी है: सुरजेवाला

VVinita Kohli
हरियाणा में भाजपा सरकार ने खनन माफिया को खुली छूट दे दी है: सुरजेवाला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने खनन माफिया को खुली छूट दे दी है, जिससे अरावली पर्वतमाला को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अपने पहले के आदेश को स्थगित कर दिया है लेकिन उसके बावजूद हरियाणा में अरावली क्षेत्र में ‘ब्लास्टिंग’ और खनन पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस स्थिति ने गांवों और रिहायशी इलाकों को असुरक्षित बना दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के महेन्द्रगढ़ जिले के उस्मापुर गांव में अंधाधुंध खनन जारी है।

सुरजेवाला ने दावा किया कि गांव से मात्र 350 मीटर की दूरी पर ‘ब्लास्टिंग’ (पत्थर तोड़ने के लिए किया जाने वाला विस्फोट) हो रही है, जहां रोज़ाना लगभग 12 धमाके किए जाते हैं और प्रतिदिन 900 से अधिक डंपर खनिजों का परिवहन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन धमाकों से घरों में दरारें पड़ गई हैं, गंभीर धूल प्रदूषण फैल रहा है और निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पशुधन भी प्रभावित हुआ है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने दावा किया कि 33.10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिए दी गई खनन अनुमति का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अवैध खनन को नजरअंदाज करके पर्यावरण और लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।