Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

शुभेंदु के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली

VVinita Kohli
शुभेंदु के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के दो दिन बाद रथ की हत्या मामले की जांच के लिए सीबीआई ने कई राज्यों के अनुभवी अधिकारियों का सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीम के आज यहां पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने पुलिस द्वारा पहले दर्ज की गई प्राथमिकी को पुन: दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व डीआईजी रैंक का एक अधिकारी कर रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सीबीआई ने सोमवार रात को जांच अपने हाथ में ले ली और मामले की व्यापक और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए एक टीम का गठन किया है। अंतरराज्यीय आपराधिक संबंधों और साजिश सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। सीबीआई का विशेष जांच दल अब हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।’’ शुभेंदु के सहयोगी रथ की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के दो दिन बाद, छह मई को मध्यमग्राम में हत्या कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने रथ हत्याकांड के सिलसिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक संदिग्ध द्वारा टोल प्लाजा पर किए गए यूपीआई लेनदेन से मिले सुरागों के आधार पर की गई।

विज्ञापन

कोलकाता की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।