Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मनरेगा को बदले जाने के विरोध में द्रमुक गठबंधन ने 24 दिसंबर को प्रदर्शन का आह्वान किया

VVinita Kohli
मनरेगा को बदले जाने के विरोध में द्रमुक गठबंधन ने 24 दिसंबर को प्रदर्शन का आह्वान किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चेन्नई: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर लाए गए केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में 24 दिसंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। गठबंधन दल के जिला सचिवों, विधायकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ-साथ एक सौ दिन के रोजगार सुनिश्चित करने वाली मौजूदा योजना के लाभार्थियों को भी आंदोलन में शामिल किया जाएगा। गठबंधन ने वर्ष 2025 के ‘‘विकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक’’ (वीबी- जी राम जी विधेयक) को वापस लेने की मांग की है। नये विधेयक के तहत मनरेगा को समाप्त कर नयी ग्रामीण रोजगार व्यवस्था लागू करने का प्रावधान किया गया है।

गठबंधन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘चौबीस दिसंबर को सुबह 10 बजे राज्य की राजधानी में तथा पार्टी के सभी स्थानीय स्तरों पर 100-दिवसीय रोजगार योजना के लाभार्थियों को जुटाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।’’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आइए, तमिलनाडु के लोगों को धोखा दे रही भाजपा-नीत केंद्र सरकार और उसे समर्थन देने वाली अन्नाद्रमुक के खिलाफ आवाज उठाएं।’’ इससे पहले, 18 दिसंबर को तमिलनाडु सरकार ने केंद्र की नयी ग्रामीण रोजगार योजना पर कड़ा ऐतराज जताया था। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि प्रस्तावित कानून करोड़ों ग्रामीण गरीबों की आजीविका को खतरे में डाल देगा, खासकर तमिलनाडु जैसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में, और इससे केंद्र तथा राज्यों के बीच के संबंधों पर भी दबाव पड़ेगा।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।