Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

शुभेंदु के सहयोगी पर हमले के दौरान घायल ड्राइवर के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

VVinita Kohli
शुभेंदु के सहयोगी पर हमले के दौरान घायल ड्राइवर के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ पर हमले के दौरान घायल हुए ड्राइवर बुद्धदेव बेरा के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है और नयी सरकार से आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। रथ की बुधवार रात कोलकाता के समीप मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। हमले के समय वाहन चला रहे बेरा को भी गोली लगी और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी टेलीविजन से मिली, जिसके बाद वे तुरंत कोलकाता के लिए रवाना हो गए।

बुद्धदेव के चाचा बिस्वजीत बेरा ने कहा, ‘‘हमें टीवी पर आयी खबरों से पता चला कि मेरे भतीजे को गोली मार दी गई है। अभी तक हमें यह नहीं पता कि हमला किसने किया और क्यों किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अब केवल यही इच्छा है कि वह स्वस्थ होकर सुरक्षित घर लौट आए।’’ बुद्धदेव (25) पूर्व मेदिनीपुर जिले में चांदीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के मजनाबेरिया गांव का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार, वह काम के सिलसिले में अधिकतर समय कोलकाता में रहता है और सप्ताहांत पर कभी-कभार घर आता है। घटना के बाद उनके माता-पिता के अलावा छोटा भाई और कई रिश्तेदार भी कोलकाता पहुंच गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनके चाचा ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार इस मामले की सही जांच करे और अपराध में सीधे तौर पर शामिल लोगों की पहचान करे। 

उन्हें ऐसी कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि पश्चिम बंगाल में दोबारा ऐसी घटनाएं न हों और किसी अन्य परिवार को इस दुख से न गुजरना पड़े।’’ उनकी एक पड़ोसी रंजना घोराई ने भी हमले के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मोहल्ले में हम उसे सोना कहकर बुलाते हैं। हम चाहते हैं कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को मिसाल कायम करने वाली सजा मिले।’’ रथ के परिवार ने आरोपियों को आजीवन कारावास देने की मांग की है, जबकि अधिकारी ने हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

कोलकाता की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।