Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में गैस और डीजल का संकट भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है: कुमारी सैलजा

VVinita Kohli
हरियाणा में गैस और डीजल का संकट भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है: कुमारी सैलजा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में एलपीजी, पीएनजी और डीजल से जुड़े संकट से सरकार की विफलता उजागर हो गई है। एक बयान में सैलजा ने दावा किया कि बिना उचित योजना के पीएनजी को अनिवार्य बनाने के फैसले से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई परिवारों को अपने एलपीजी कनेक्शन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा लेकिन पीएनजी कनेक्शन समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे अनेक परिवार रसोई गैस से वंचित रह गए।

सैलजा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां भी कनेक्शन के लिए आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, जो प्रशासनिक अक्षमताओं को उजागर करता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एलपीजी की “कमी” के कारण घरेलू उपभोक्ताओं, होटल संचालकों और शादी समारोहों का आयोजन करने वालों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इसके अतिरिक्त, सैलजा ने दावा किया कि अपर्याप्त आपूर्ति के कारण कालाबाजारी हो रही है, जिससे लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने डीजल की कथित कमी पर चिंता जताते हुए दावा किया कि पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई स्थानों पर आपूर्ति कम हो रही है, जिससे गेहूं की कटाई के मौसम में किसानों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सैलजा ने सरकार से एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने, पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने में तेजी लाने और विशेष रूप से किसानों के लिए डीजल की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।