Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों में और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन: नायब सिंह सैनी

VVinita Kohli
विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों में और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन: नायब सिंह सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर आगामी समय में विदेशों और कुरुक्षेत्र में और भव्य तरीके के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 का आयोजन करेगी। इस महोत्सव के जरिए पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को देश विदेश के आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करने के लिए पूरी योजना तैयार करेगी। अहम पहलू यह है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के सरस और शिल्प मेले का आयोजन 5 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।  इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के आयोजन बारे विस्तार से चर्चा की। इस दौरान केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने मुख्यमंत्री  को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि  वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव  के हर कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा।  इसके लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर महोत्सव को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।  कार्यक्रमों का आयोजन जहां प्रदेश में सभी जिला स्तर पर किया जाएगा, वहीं आगामी वर्ष में हरियाणा के प्रमुख और बडे मंदिरों में भी गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे पहले गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थों पर भी किया जाता था। इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा.अमित अग्रवाल, कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, केडीबी मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित प्राधिकरण व केडीबी के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।