Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत: सैनी

JJagmarg Desk
सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत : सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत रही है।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई, मुख्यमंत्री, गुरुग्राम में ‘होम डेवलपर्स एसोसिएशन’ द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की याद में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घने मुकराना जंगलों में छह अप्रैल, 2010 को हुए माओवादी हमले में सीआरपीएफ के लगभग 75 जवान और राज्य पुलिस का एक कर्मी शहीद हो गए थे।

सैनी ने दंतेवाड़ा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सच्चा देशभक्त राष्ट्र के लिए सब कुछ कुर्बान कर देता है और उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाजपा नेता ने कहा कि आज देश का मार्गदर्शन ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के नारे से हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में न केवल अपनी सीमा सुरक्षा बल्कि आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत किया है।

सैनी ने इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की तथा लीजर वैली पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

उन्होंने आरक्षित पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी परम शिवम को 38.25 लाख रुपये का चेक भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस संबंध में कई योजनाएं चला रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन ‘वीरांगनाओं’ को समर्पित है, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा खो दिया लेकिन फिर भी साहस के साथ आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।