Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

फिरोजपुर में राज्यपाल व डेरा ब्यास प्रमुख ने निकाली पैदल पदयात्रा, आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का दिया संदेश

VVinita Kohli
फिरोजपुर में राज्यपाल व डेरा ब्यास प्रमुख ने निकाली पैदल पदयात्रा, आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का  दिया संदेश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फिरोजपुर: डेरा ब्यास के प्रमुख व समाज सुधारक गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को फिरोजपुर में गवर्नर पंजाब गुलाब चंद कटारिया के साथ नशों के विरुद्ध रैली में पैदल चल कर समाज को नशों के विरुद्ध जागरूक किया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक सामाजिक, धार्मिक मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।  मुलाकात के दौरान विशेष रूप से राज्य में नशे के बढ़ते खतरे और उससे निपटने के लिए समाज की भूमिका पर चर्चा हुई। राणा सोढ़ी ने कहा कि सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा माननीय राज्यपाल के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में शामिल होना एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे पूरे फिरोजपुर सहित प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बाबा गुरिंदर सिंह जी ने पैदल चलकर अपनी संगतो और आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का जो संदेश दिया है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। इतनी बड़ी आध्यात्मिक शख्सियत का स्वयं आगे आकर नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनना समाज के लिए एक मजबूत संदेश है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ अब पूरा समाज एकजुट हो रहा है। राणा सोढ़ी ने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब धर्म, समाज और प्रशासन मिलकर किसी बुराई के खिलाफ खड़े होते हैं तो परिवर्तन निश्चित होता है। यह मुलाकात समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली रही और नशा मुक्ति के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश देकर गई।

विज्ञापन

फिरोजपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।