Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा सरकार ने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए निगरानी समिति का गठन किया

VVinita Kohli
हरियाणा सरकार ने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए निगरानी समिति का गठन किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है। सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, समिति प्रत्येक दो सप्ताह में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री स्तर पर अधिमानतः हर दो महीने में एक बार समग्र समीक्षा भी की जाएगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में विकास कार्यों की दक्षता, जवाबदेही और समयबद्धता में सुधार करना है। इस समिति में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक और मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार करण अहलावादी शामिल हैं। 

वहीं, मुख्य अभियंता (जन स्वास्थ्य) राजीव बटिश तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। यह समिति प्रशासनिक मंजूरी से लेकर कार्य आवंटन तक की समयसीमा की निगरानी करेगी, मंजूरी में देरी की जांच करेगी और आवंटन तथा परियोजनाओं की शुरुआत के बीच लगने वाले वाले समय और आवश्यक स्वीकृतियों की समीक्षा करेगी। समिति परियोजना के पूरा होने की समीक्षा भी करेगी, देरी और लागत में वृद्धि के कारणों की पहचान करेगी, नए अनुमोदन के बाद संशोधित समयसीमा की पड़ताल करेगी, कार्य का निर्धारित समय-सारणी के भीतर पूरा होना सुनिश्चित करेगी तथा निर्मित संपत्तियों के रखरखाव की निगरानी करेगी। समिति मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।