Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा सरकार ने फसल नुकसान के मुआवजे के लिए जारी किए 116 करोड़ रुपये

VVinita Kohli
हरियाणा सरकार ने फसल नुकसान के मुआवजे के लिए जारी किए 116 करोड़ रुपये
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगस्त-सितंबर के दौरान भारी बारिश के कारण हुए फसल के नुकसान के लिए बुधवार को 53,821 किसानों को मुआवजा देने के लिए कुल 116.15 करोड़ रुपये जारी किए। सैनी ने बताया कि जारी किए गए मुआवजे में बाजरा के लिए 35.29 करोड़ रुपये, कपास के लिए 27.43 करोड़ रुपये, धान के लिए 22.91 करोड़ रुपये और ग्वार के लिए 14.10 करोड़ रुपये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राशि का वितरण तत्काल शुरू किया जाएगा और पूरी राशि अगले सप्ताह के भीतर लाभार्थी किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एकमुश्त निपटान (ओटीएस) योजना की भी घोषणा की, जिसके तहत राज्य की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) के बकाया ऋणों का निपटारा किया जाएगा। यह योजना 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

सैनी ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट सत्र के दौरान किसानों द्वारा पीएसीएस को दिए गए बकाया ऋणों के निपटान के लिए एक योजना प्रस्तावित की थी। हरियाणा सरकार ने राज्य के प्रमुख शहरी क्षेत्रों में शहरी विकास को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे में सुधार की गति बढ़ाने के लिए भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और विभिन्न महानगरीय विकास प्राधिकरणों को 1,700 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय शहरी अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और शहरी विकास उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।