Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा एसटीएफ ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया

VVinita Kohli
हरियाणा एसटीएफ ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार विदेशी हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन, लोकेश, बलराज उर्फ बलराम और रविंदर सिंह के रूप में हुई है। ये सभी कैथल जिले के मुंदड़ी गांव के निवासी हैं और अमेरिका में संगठित आपराधिक गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। एसटीएफ ने एक बयान में बताया कि रमन और लोकेश को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 14 जनवरी को कैथल जिले के पुंडरी थाना क्षेत्र से बलराम और रविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अमेरिका में गंभीर संगठित अपराधों में शामिल थे, जिनमें वर्ष 2024 में कैलिफोर्निया में गैंगस्टर सुनील यादव की हत्या भी शामिल है। हालांकि इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी।

पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष आरोपियों ने अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में उसके एक सहयोगी बनवारी गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य सहयोगी गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के भीतर बढ़ते आंतरिक विवाद का हिस्सा था। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़ गिरोह के लिए उगाही रैकेट संचालित कर रहे थे और हरियाणा, दिल्ली, पंजाब तथा राजस्थान में कारोबारियों और आम लोगों पर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। हरियाणा एसटीएफ के आईजी बी. सतीश बालन ने कहा, “इस मामले की जानकारी इंटरपोल और अमेरिका की सक्षम एजेंसियों को दी जाएगी, ताकि कानूनी, जांच और परिचालन स्तर पर निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव डालता है, इसलिए प्रभावी अभियोजन, आगे की जांच और सीमा पार आपराधिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।