Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, 13 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, 10 जनवरी तक कोई राहत नहीं

VVinita Kohli
हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, 13 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, 10 जनवरी तक कोई राहत नहीं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्दी का प्रकोप लगातार बना हुआ है और लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली है। राज्य का सबसे ठंडा स्थान नारनौल रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि इससे एक दिन पहले नारनौल में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जिससे ठंड की तीव्रता और अधिक महसूस की गई। अन्य जिलों की बात करें तो राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में 8.3 डिग्री, हिसार में 7.7 डिग्री, करनाल में 6.5 डिग्री और रोहतक में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ठंड का असर साफ दिखाई दिया, जहां क्रमशः 7.5 और 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सिरसा में तापमान 5.7 डिग्री और भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो ठंड के बढ़ते असर को दर्शाता है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में प्रदेश में शीतलहर और ‘कोल्ड-डे’ की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। कुछ इलाकों में रात्रि तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की भी संभावना जताई गई है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पाला जमने की स्थिति बन सकती है, जिसका असर फसलों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर किसानों को अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा गया है, वहीं बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कुल मिलाकर, हरियाणा में फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने आज, 6 जनवरी के लिए प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। सोनीपत व आसपास के जिलों में सुबह से ठंडी हवा चल रही है। इससे लोगों को कंपकपी छूट रही है। कैथल में हल्का कोहरा है, वहीं महेंद्रगढ़ में कोहरा घना है। 8 जनवरी के बाद ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है, लेकिन तब तक सुबह और रात के समय शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में पाला गिरने और शीतलहर की चेतावनी दी है। इन जिलों में रात का पारा 4 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

नारनौल में रही सबसे ठंडी रात

प्रदेश में बीती रात नारनौल की सबसे ठंडी रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो की सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। दूसरे नंबर पर हिसार रहा। यहां पर रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से कम ही चल रहा है। केवल सोनीपत का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां पर प्रदेश का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।