Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, शीतलहर के कारण कोहरा छंटा, 12 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी

VVinita Kohli
हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, शीतलहर के कारण कोहरा छंटा, 12 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में कडाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है और दिन प्रतिदिन यह ठंड बढ़ती ही नगजर आ रही है। शीतलहर के चलते कोहरा तो छंटा है लेकिन कहीं-कहीं घने कोहरे के चलते यातायात पर बुरी तरह प्रभावित है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, 10 जनवरी तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानों की ओर आ रही हैं, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। पिछले दो दिनों से ठंडी हवाएं चलने के कारण प्रदेश में कोहरा कम हुआ है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। हिसार में 3 ट्रेन और अंबाला कैंट आने वाली 18 ट्रेनें लेट हैं। वहीं गुरुग्राम में 2 ट्रेन कैंसिल रहीं।

विज्ञापन

प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर अब रेल यातायात पर साफ दिखाई देने लगा है। दृश्यता कम होने के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है। अलग-अलग जिलों में ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार रही

हिसार

  • हिसार रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
  • श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस अपने तय समय 8:50 बजे के बजाय करीब 1 घंटा 17 मिनट की देरी से सुबह 10 बजे हिसार पहुंची।
  • गोरखधाम एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 23 मिनट लेट रही और 9:35 बजे की जगह करीब दोपहर 12 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई।
  • कोटा-सिरसा एक्सप्रेस भी कोहरे की चपेट में रही और अपने निर्धारित समय 11:35 बजे के बजाय करीब दोपहर 1:30 बजे हिसार पहुंच सकती है।

अंबाला

  • अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थिति और भी ज्यादा प्रभावित रही, जहां करीब 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
  • मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित रही और यह लगभग पौने 8 घंटे की देरी से चल रही है।
  • हापा-माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे,
  • नंगल डैम-अंबाला ट्रेन लगभग 45 मिनट,
  • हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस करीब 2 घंटे,
  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लगभग 1 घंटा 45 मिनट,
  • कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस करीब 4 घंटे 30 मिनट लेट चल रही है।
  • इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस करीब 4 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई।

गुरुग्राम

  • गुरुग्राम क्षेत्र में कोहरे के कारण कुछ लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
  • सातरोड-दिल्ली पैसेंजर (54086) और
  • फर्रुखनगर-दिल्ली पैसेंजर (74036) को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
  • वहीं 20474 चेतक एक्सप्रेस करीब 2 घंटे लेट चल रही है, हालांकि अन्य ट्रेनें ज्यादा प्रभावित नहीं हुई हैं।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस जरूर जांच लें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।