Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सकेंडरी शिक्षा विभाग की ज्वाइंट निदेशक की पीएमश्री गर्ल्स स्कूल में औचक छापेमारी, प्रयोगशाला से लेकर क्लास रूम तक किया निरीक्षण

ddharm narain
सकेंडरी शिक्षा विभाग की ज्वाइंट निदेशक की पीएमश्री गर्ल्स स्कूल में औचक छापेमारी, प्रयोगशाला से लेकर क्लास रूम तक किया निरीक्षण
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul/Nangal Choudhary News सकेंडरी शिक्षा विभाग की ज्वाइंट निदेशक विजय लक्ष्मी ने पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सकेंडरी स्कूल में औचक छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला से लेकर क्लास रूम तक सफाई का निरीक्षण किया। स्टॉफ कर्मियों की उपस्थिति चेक करने के बाद उन्होंने पढ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया। छात्राओं ने रूबरू होकर उन्होंने समस्याएं सुनी। उन्होंने छात्राओं को नया सोचने तथा लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया है।
जानकारी के मुताबिक ज्वाइंट निदेशक सुबह 10 बजे स्कूल में पहुंची। सबसे पहले स्कूल की प्रयोगशाला में पहुंचकर संसाधनों का निरीक्षण किया,सफाई चेक करने के बाद उन्होंने छात्राओं से सवाल-जबाब किए। इसके बाद क्लास रूम में जाकर भवनों की स्थिति जांची, छात्राओं से एकांत में नियमित कक्षाएं लगने तथा विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में पूछताछ की। इसके बाद उन्होेंने शिक्षकांे का उपस्थिति रजिस्ट्र खंगाला तथा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स और कंप्यूटर लैब, डिजिटल बोर्ड, खेल गतिविधियों, शिक्षण पद्धति, छात्राओं की उपस्थिति पर विशेष फोकस करने की हिदायत दी। कहा कि सरकार के निर्देशानुसार विभागीय स्कूलों में सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें छात्राओं तक पहुंचना सुनिश्चित करना जरूरी है। ज्वाइंट निदेशक ने छात्राओं को नया सोचने, नया आविष्कार करके संस्था व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ कंप्यूटर शिक्षा और आधुनिक स्किल सीखने पर विशेष जोर दिया। तर्क दिया कि आज के दौर में कंप्यूटर का ज्ञान केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य में रोजगार के नए अवसर हासिल करने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने छात्राओं को बदलते समय के अनुसार नए-नए स्किल सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

मिड-डे मील चखा, व्यवस्थाओं से दिखीं संतुष्ट

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट डायरेक्टर ने छात्राओं को दिए जाने वाले मिड-डे मील के वितरण और भोजन की व्यवस्था भी देखी। औचक निरीक्षण में किचन में व्यवस्था तथा स्वच्छता मिली। छात्राओं को भोजन वितरण की व्यवस्था से वे संतुष्ट नजर आईं। कहा कि स्वच्छत भोजन खाने से संक्रमित बीमारियों पर अंकुश लगेगा साथ ही मानसिक व शारीरिक विकास में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी दिलबाग सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप तथा प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौजूद रहे हैं।

स्कूल का अनुशासन और स्वच्छता सहरानीय

ज्वाइंट निदेशक विजय लक्ष्मी ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जिले की पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण किया है। नांगल चौधरी पीएमश्री स्कूल की प्रयोगशाला से लेकर क्लास रूम तक सभी व्यवस्थाएं सहरानीय हैं। कमरों में सीसीटीवी कैमरों के साथ कार्यालय में सुझाव पेटी रखी गई है। जहां अभिभावक व छात्राएं अपनी समस्याओं के साथ कोई नया सुझाव दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल का मिड-डे-मील स्वच्छता के मापदंडों पर खरा मिला है।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।