Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सूरजकुंड हादसे को लेकर विपक्ष ने साधा हरियाणा सरकार पर निशाना, गंभीर लापरवाही का लगाया आरोप

VVinita Kohli
सूरजकुंड हादसे को लेकर विपक्ष ने साधा हरियाणा सरकार पर निशाना, गंभीर लापरवाही का लगाया आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने रविवार को आरोप लगाया कि यहां सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से संबंधित हादसा हरियाणा सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने हरियाणा सरकार के एक मंत्री पर इस दुर्घटना को “ईश्वर की इच्छा” बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। शनिवार को यहां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में ‘सुनामी’ नामक एक विशाल झूला टूटकर गिर गया था, जिसकी वजह से एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ढांडा ने इस घटना को अत्यंत दुखद और चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस आयोजन को “विश्वस्तरीय” बता रहे थे, उसी में सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन

यह हादसा भाजपा की गंभीर लापरवाही: ढांडा 

ढांडा ने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना कोई संयोग नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा, “सबसे शर्मनाक बात यह है कि हरियाणा सरकार के एक मंत्री इस हादसे को ‘सरकार की गलती नहीं, बल्कि भगवान की इच्छा’ बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सब कुछ ईश्वर की इच्छा से ही होता है, तो फिर सरकार, प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था और निरीक्षण प्रणाली की जरूरत क्या है। ढांडा ने कहा कि ऐसे बयान पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने और जनता की पीड़ा का मजाक उड़ाने जैसे हैं। इस बीच, हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने फरीदाबाद में संवाददाताओं से कहा कि मेले में लगाए गए झूलों का प्रमाणन जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है और शनिवार सुबह जारी प्रमाणपत्र में भी झूलों को ठीक बताया गया था। उन्होंने कहा, “शायद यह भगवान की इच्छा थी कि ऐसा हादसा हुआ, जो नहीं होना चाहिए था।” 

हादसे की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती सरकार: दीपेंद्र हुड्डा 

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भी कहा कि सरकार इस हादसे की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस आयोजन को राजस्व का स्रोत बनाया है, तो सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उसी की है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर खामियों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्याप्त सुरक्षा और आपात व्यवस्था न होने से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे झूले पर लगभग 19 लोग सवार थे, तभी वह झुककर और जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में 12 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ड्यूटी पर तैनात 58 वर्षीय पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है, जिन्हें वर्ष 2019-20 में हरियाणा के राज्यपाल ने पुलिस पदक से सम्मानित किया था।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।