Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

असम के लोगों का राज्य के संसाधनों पर अधिकार है, न कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का: नवीन

JJagmarg Desk
असम के लोगों का राज्य के संसाधनों पर अधिकार है, न कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का: नवीन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम के संसाधनों पर अधिकार केवल असम की जनता का है, न कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का।

नवीन ने डिब्रूगढ़ जिले के मनोहरी चाय बागान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने असम के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए घुसपैठियों के खिलाफ उचित कदम उठाए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को वापस भेजने संबंधी मुख्यमंत्री की कार्रवाई से पता चलता है कि वह राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर को प्राथमिकता देते हैं और इस क्षेत्र में प्रत्येक परियोजना की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हैं।

उन्होंने दावा किया कि पिछली केंद्र सरकारों ने भी इस क्षेत्र के लिए धनराशि आवंटित की थी, लेकिन उसका उचित इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के इस दौर में भी, प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई नीतियों के कारण भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।