Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रधानमंत्री ईवीएम नहीं, लोगों के दिलों को ‘हैक’ करते हैं : कंगना रनौत

VVinita Kohli
प्रधानमंत्री ईवीएम नहीं, लोगों के दिलों को ‘हैक’ करते हैं : कंगना रनौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईवीएम ‘हैक’ नहीं करते, बल्कि वह लोगों के दिलों को ‘हैक’ करते हैं। उन्होंने चुनाव सुधार पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर पिछले एक साल से सदन में हंगामा किया। भाजपा सांसद ने चर्चा में एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिए वक्तव्य का हवाला दिया और उन पर तंज कसा। रनौत ने यह भी कहा राहुल के भाषण के दौरान विपक्ष ने सदन में एक विदेशी महिला की तस्वीर प्रदर्शित कर यहां उसका मुद्दा बनाया, जबकि उन्होंने (महिला) सोशल मीडिया पर कई बार कहा है कि वह कभी भारत नहीं गई हैं और उनका हरियाणा से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन फिर भी इन लोगों ने बिना किसी सबूत के और बिना अनुमति के उनकी यहां तस्वीर उछाली…।’’ उनका इशारा एक ब्राजीलियाई महिला की ओर था, जिनका नाम हरियाणा की मतदाता सूची में होने का नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया था। भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘सबसे पहले इस सदन की तरफ से उन महिला से मैं माफी मांगती हूं। आजकल व्यक्तित्व अधिकार (के हनन) का भी बहुत बड़ा अपराध होता है। उसके बावजूद उनका यहां फोटो इस्तेमाल किया गया।’’ उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग शायद यह समझ नहीं पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री ईवीएम हैक नहीं करते, बल्कि लोगों के दिलों को हैक करते हैं।’’ भाजपा सांसद ने ईवीएम की जगह मतपत्रों के जरिये चुनाव कराये जाने की विपक्ष की मांग पर कहा, ‘‘ये लोग दुहाई देते हैं कि पुराने जमाने के दकियानूसी… वो चिट, कागज पर लिख कर जो मतदान होता था, वह सबसे अच्छा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप लोग भूल गए इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण का केस। उस पर मैंने एक फिल्म भी बनाई है।’’ रनौत ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था वे मतपेटी उठाकर ले जाते थे और आज ये लोग कह रहे हैं कि ईवीएम हैक हो जाती हैं। भाजपा सांसद ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कहती हैं कि ‘‘छोड़ो पुरानी बातें, हम पुरानी बातें नहीं करेंगे, हम पुराने लोगों के बारे में नहीं बोलेंगे, तो मैं यह जानना चाहती हूं कि आपकी जो माताजी हैं…उन्हें 1983 में नागरिकता मिली, उससे कितने साल पहले से वह वोट देती आ रही हैं?’’ उन्होंने गांधी परिवार पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘इनका परिवार इनटाइटलमेंट (विशेषाधिकार) से ग्रस्त है। आप लोगों ने कभी भी इस देश का, यहां की कानून व्यवस्था, संविधान का सम्मान नहीं किया है। उन्होंने बार-बार चुनाव होने से लोगों को होने वाली असुविधा का हवाला देते हुए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लागू करने की भी मांग की।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।