Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, मकर द्वार के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी

VVinita Kohli
निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, मकर द्वार के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: संसद के मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए लोकसभा के आठ सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इन सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के समीप एकत्र होकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन

बैनर के जरिए जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान सांसदों के हाथों में एक बड़ा बैनर था, जिस पर अंग्रेज़ी में लिखा था— “यू कैन सस्पेंड अस, बट यू कैन नॉट साइलेंस अस” (आप हमें निलंबित कर सकते हैं, लेकिन हमारी आवाज़ नहीं दबा सकते)। इसके जरिए सांसदों ने सरकार के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

सदन में कागज फेंकने पर हुआ निलंबन

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आसन की ओर कागज फेंकने के आरोप में विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद से ही विपक्षी दल सरकार के इस कदम को अलोकतांत्रिक बताते हुए विरोध जता रहे हैं।


निलंबित सांसदों की सूची

निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी शामिल हैं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से एस. वेंकटेशन भी निलंबित सांसदों में शामिल हैं।

लोकतंत्र पर हमले का आरोप

प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है और संसद में सवाल उठाने पर इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।