Breaking News
Mahendragarh News: हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवानाNarnaul: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 22 पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेशFaridabad crime news: फरीदाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात, बीच बाजार युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पैर पकड़कर घसीटाNarnaul: रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की हुई परीक्षाMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटीMahendragarh News: हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवानाNarnaul: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 22 पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेशFaridabad crime news: फरीदाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात, बीच बाजार युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पैर पकड़कर घसीटाNarnaul: रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की हुई परीक्षाMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी

The Traitors 2: ट्रेटर्स का शिकार बने अभिषेक मल्हान, शो से ‘मर्डर’ होकर बाहर होने पर दिया ये मजेदार रिएक्शन

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
The Traitors 2: ट्रेटर्स का शिकार बने अभिषेक मल्हान, शो से 'मर्डर' होकर बाहर होने पर दिया ये मजेदार रिएक्शन

ट्रेटर्स का शिकार बने अभिषेक मल्हान,

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

The Traitors 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। माइंड गेम्स, चालबाजियों और धोखे से भरे इस शो में टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। बिग बॉस ओटीटी फेम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) ने भी शो में अपनी चालों से फैंस को काफी इम्प्रेस किया था। हालांकि, अब उनका यह शानदार सफर थम गया है। शो के बीते एपिसोड में गेम के ‘ट्रेटर्स’ ने मिलकर अभिषेक का ‘मर्डर’ कर उन्हें शो से बाहर कर दिया।

शो के फॉर्मेट के मुताबिक अभिषेक ‘इन्नोसेंट’ खिलाड़ी की भूमिका में थे। लेकिन शो में छुपा रुस्तम बने ‘ट्रेटर्स’— शहनील गिल, एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और स्टैंडअप कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) ने अपनी रणनीति के तहत अभिषेक को सबसे बड़ा खतरा मानते हुए उन्हें गेम से एलिमिनेट करने का फैसला लिया। अभिषेक के इस अचानक हुए इविक्शन से उनके फैंस बेहद निराश हैं।

विज्ञापन

“भाई जिंदा हूं मैं!”— वायरल हुआ अभिषेक का वीडियो

शो से बेदखल होने के बाद अभिषेक मल्हान ने अपने खास मजाकिया अंदाज में चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महज कुछ सेकंड के एक वीडियो में अभिषेक होटल के कमरे में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। वह अचानक रजाई हटाकर उठते हैं और मुस्कुराते हुए कहते हैं, “भाई, सुबह से इतना देख लिया है कि अभिषेक की मौत हो गई, अभिषेक का मर्डर हो गया… भाई जिंदा हूं मैं!” इसके बाद वह दोबारा रजाई से अपना चेहरा ढक लेते हैं। अभिषेक का यह फनी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

प्रिंंस नरुला ने की तारीफ, बोले— “माइंड गेम में अभिषेक का जवाब नहीं”

अभिषेक के शो से बाहर होने पर रियलिटी शोज के किंग माने जाने वाले प्रिंस नरुला का भी बयान सामने आया है। प्रिंस ने एक वीडियो जारी कर अभिषेक के गेमिंग अप्रोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के बाद अभिषेक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिमाग से खेले जाने वाले रियलिटी शोज में उनका कोई मुकाबला नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस भी ट्रेटर्स द्वारा अभिषेक को निकाले जाने को उनका डर बता रहे हैं।

‘द ट्रेटर्स 2’ में अब भी कई बड़े धुरंधर मैदान में

आपको बता दें कि इस शो में मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, शालिनी पासी, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, रणवीर बरार और हरमन सिंघा जैसे जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं। भले ही अभिषेक समेत कुछ कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं, लेकिन मेंटल गेम और जोड़-तोड़ का यह खेल अब और भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें– गोविंदा-सुनीता विवाद में पूनम पांडे की एंट्री, ‘हीरो नंबर 1’ के सपोर्ट में आई एक्ट्रेस, बोलीं- ऐसे पति को गालियां देना गलत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।