Breaking News
Bhiwani Crime: भिवानी में मोबाइल शॉप पर बड़ी चोरी, रोहतक चौक पर दुकान के उड़े ताले, डीवीआर भी ले गए चोरGuava Plant Care: अमरूद के पौधे पर नहीं आ रहे फल? अपना लें ये आसान टिप्स, सर्दियों में लद जाएगा फलों सेचंडीगढ़ के सेक्टर-38 में अवैध वेंडिंग हटाने पहुंची टीम, वेंडरों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसेRohtak Politics: रोहतक जिला परिषद में बड़ा उलटफेर: 1 वोट रद्द होने से बची वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा की कुर्सीVegetable Vendor Viral: सब्जी के ठेले से कितनी होती है कमाई? अजमेर के वेंडर ने वीडियो डालकर खोला पूरा हिसाबBhiwani Crime: भिवानी में मोबाइल शॉप पर बड़ी चोरी, रोहतक चौक पर दुकान के उड़े ताले, डीवीआर भी ले गए चोरGuava Plant Care: अमरूद के पौधे पर नहीं आ रहे फल? अपना लें ये आसान टिप्स, सर्दियों में लद जाएगा फलों सेचंडीगढ़ के सेक्टर-38 में अवैध वेंडिंग हटाने पहुंची टीम, वेंडरों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसेRohtak Politics: रोहतक जिला परिषद में बड़ा उलटफेर: 1 वोट रद्द होने से बची वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा की कुर्सीVegetable Vendor Viral: सब्जी के ठेले से कितनी होती है कमाई? अजमेर के वेंडर ने वीडियो डालकर खोला पूरा हिसाब

Tiger Shroff Firing: पानीपत का डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा युवक बना गैंगस्टर, टाइगर श्रॉफ मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े गुर्गे

AAmandeep Singh
शेयर करें
Tiger Shroff Firing: पानीपत का डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा युवक बना गैंगस्टर, टाइगर श्रॉफ मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े गुर्गे

पानीपत का डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा युवक बना गैंगस्टर, टाइगर श्रॉफ मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े गुर्गे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Tiger Shroff Firing: मुंबई की फिल्मी दुनिया और सुरक्षा एजेंसियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्धों को दबोचने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए इन आरोपियों में दो युवक हरियाणा के सोनीपत जिले से ताल्लुक रखते हैं, जबकि तीसरा आरोपी बिहार का रहने वाला है। पकड़े गए संदिग्धों में एक युवक का नाम फूल सिंह बताया जा रहा है, (Anant Pandit Gangster Haryana) जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर अन्य नामों का खुलासा करने से बच रही है, लेकिन इस गिरफ्तारी से मामले की परतें तेजी से खुलने लगी हैं।

विज्ञापन

डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा और लॉरेंस गैंग से जुड़ा गैंगस्टर अनिल पंडित

इस पूरी वारदात की जिम्मेदारी लेने वाला मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर अनिल पंडित मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। (Kota Railway Station Arrests) गांव से मिली जानकारी के मुताबिक, अनिल के पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं और परिवार करीब एक दशक पहले गांव की संपत्ति बेचकर करनाल शिफ्ट हो चुका है। बारहवीं तक की पढ़ाई करने वाला अनिल साल 2022 में रोजगार की तलाश में दुबई गया था और वहां से साल 2024 में तथाकथित ‘डंकी रूट’ के जरिए अवैध रूप से अमेरिका जा पहुंचा।

भारत से रवाना होने से पहले उसके ऊपर स्थानीय स्तर पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका की धरती पर कदम रखने के बाद वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया। आज वह विदेशों में बैठकर भारत के भीतर रंगदारी वसूलने और सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिलवाने के नेटवर्क का अहम मोहरा बन चुका है। हाल ही में हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग में भी इसी का नाम सामने आया था।

खुद को बताया लॉरेंस का भाई, सलमान खान को दी खुली धमकी

फायरिंग की इस घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर गैंगस्टर अनिल पंडित का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। वायरल ऑडियो में वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए कह रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी वह और उसका साथी हरमन संधू लेते हैं।

ऑडियो में धमकी दी गई है कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में उनके गिरोह से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ जुड़ेगा, उसका यही हश्र किया जाएगा। इसके अलावा, अभिनेता सलमान खान को सीधे तौर पर निशाना बनाते हुए उसने सुरक्षा घेरे को भेदने और पूरे परिवार को खत्म करने जैसी गंभीर धमकियां दी हैं। (Lawrence Bishnoi Gang US Connection) पुलिस अब इस ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने के साथ-साथ पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर इस अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क की अगली कड़ी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Surajkund Diwali Mela: सूरजकुंड में तीसरे दिवाली मेले का आगाज, 300 स्टॉल, लजीज पकवान और कंवर ग्रेवाल, सीएम सैनी करेंगे उद्घाटन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।