Breaking News
Karnal Congress Protest Nilokheri: नीलोखेड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंकते वक्त जलते पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे प्रदेश अध्यक्षDussehra: जानिए दशहरे पर किन संकेतों से पूरी होती है हर मनोकामना, इन शुभ चीजों के दर्शन बिल्कुल न चूकेंTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषKarnal Congress Protest Nilokheri: नीलोखेड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंकते वक्त जलते पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे प्रदेश अध्यक्षDussehra: जानिए दशहरे पर किन संकेतों से पूरी होती है हर मनोकामना, इन शुभ चीजों के दर्शन बिल्कुल न चूकेंTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोष

Tiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडली

Tiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडली

टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडली

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Tiger Shroff Update: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए जानलेवा हमले की गूंज अब हरियाणा तक सुनाई दे रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए संदिग्धों (Anil Pandit Gangster Panipat US) और विदेश में बैठकर सिंडिकेट चला रहे मुख्य साजिशकर्ता के हरियाणा कनेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। टीम ने जब पानीपत और सोनीपत पहुंचकर इन आरोपियों के पारिवारिक बैकग्राउंड की थाह ली, तो कई परतें खुलकर सामने आईं।

साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है गैंगस्टर अनिल पंडित

विज्ञापन

इस पूरी वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी कर लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक,  अनिल के पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं और मां एक गृहिणी हैं। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। करीब एक दशक पहले परिवार रेरकलां गांव छोड़कर करनाल में किराए के मकान पर रहने लगा था।

पुलिस रिकॉर्ड और पड़ताल के अनुसार, अनिल साल 2022 में रोजगार के सिलसिले में दुबई गया था और वहां से साल 2024 में अवैध ‘डंकी रूट’ के रास्ते अमेरिका जा पहुंचा। भारत में उसके खिलाफ भले ही शुरुआती दौर में कोई मुकदमा न रहा हो, लेकिन अमेरिका की धरती पर कदम रखते ही वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया।

हाल ही में हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी ने ली थी। वर्तमान में पानीपत में उसके खिलाफ करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बेटे की आपराधिक हरकतों और पुलिस दबिश के कारण उसके पिता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

सोनीपत के रेहान की कुंडली: मौसी बोली- अवैध हथियार के केस में मिल चुकी है जमानत

दूसरी तरफ, इस वारदात में शामिल बताए जा रहे सोनीपत के युवकों की पृष्ठभूमि भी काफी आपराधिक रही है। (Rehan Sonipat Criminal Record) पकड़े गए आरोपियों में से एक रेहान है, जो सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है और बाद में अपनी मां के साथ देवड़ू गांव में रहने लगा था। रेहान के पिता रिशुद्दीन का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है।

रेहान की मौसी अफसाना ने खुलासा किया कि उसने नौवीं कक्षा के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वेल्डिंग सीखने के बहाने गुरुग्राम चला गया था। लेकिन असलियत में वह अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। (Minor Arrested Tiger Shroff Case) इससे पहले उसे गोहाना में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने ही उसे जमानत मिली थी और आगामी 31 अक्टूबर को सोनीपत अदालत में उसकी सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह मुंबई में इस बड़ी वारदात में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

दूसरा आरोपी निकला नाबालिग, घर छोड़कर भागा था संगतों में

इस सनसनीखेज मामले में पकड़ा गया तीसरा संदिग्ध एक नाबालिग है, जिसकी उम्र करीब साढ़े 17 साल बताई जा रही है। उसके पिता ने रोते हुए बताया कि एक महीने पहले घर में बहन से हुए झगड़े और डांट-फटकार के बाद वह घर छोड़कर चला गया था और गोहाना के रहने वाले अमन नाम के युवक के साथ रहने लगा था।

बारहवीं कक्षा के पेपर भी नहीं दे पाने वाला यह किशोर टाइल-पत्थर लगाने का काम सीख रहा था। परिवार के मुताबिक, इससे पहले भी उसका नाम पंजाब में एक बाइक चोरी के मामले में आ चुका है, हालांकि तब परिजनों ने उसे अनजाने में हुई गलती माना था। परिवार का इकलौता बेटा होने के नाते अब इस घटना में उसका नाम आने से पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में डूबा हुआ है। मुंबई पुलिस अब इन तमाम कड़ियों को जोड़ते हुए इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि आखिर कैसे ये स्थानीय युवक अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर्स के मोहरे बन गए।

यह भी पढ़ें– Surajkund Diwali Mela: सूरजकुंड में तीसरे दिवाली मेले का आगाज, 300 स्टॉल, लजीज पकवान और कंवर ग्रेवाल, सीएम सैनी करेंगे उद्घाटन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।