Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले से पहले श्रीलंका की राजधानी में कड़ी सुरक्षा

JJagmarg Desk
भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले से पहले श्रीलंका की राजधानी में कड़ी सुरक्षा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलंबो: श्रीलंका पुलिस ने शनिवार को कहा कि रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप क्रिकेट मुकाबले से पहले विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान रविवार को यहां स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। श्रीलंका के अधिकारियों ने कहा कि मैच के आयोजन की सुरक्षा के मामले में कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता एफ टी वूटलर ने संवाददाताओं से कहा कि हमने (श्रीलंका पुलिस) ने एक विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की है।

विज्ञापन

यह मुकाबला कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद हो रहा है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। इस मुद्दे पर फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गहन बातचीत हुई। श्रीलंका सरकार ने भी पाकिस्तान से अपील की थी कि वह अपना निर्णय बदले क्योंकि टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में पहले से की गई तैयारियों में भारी नुकसान हो सकता था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन कर अपनी टीम को मैच खेलने के लिए कोलंबो भेजने की जरूरत पर बात की।

 सुरक्षा को दी गई है सर्वोच्च प्राथमिकता- वूटलर

यह इस टूर्नामेंट में भारत का अपने घरेलू मैदान के बाहर पहला मैच होगा। इससे पहले सरकार ने कहा था कि इस मुकाबले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। वूटलर ने कहा कि टीमें जैसे ही हवाई अड्डे से बाहर निकलेंगी, उन्हें सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की जाएगी। विमान में लौटने तक उनके साथ सशस्त्र गार्ड रहेंगे। दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे शाम सात बजे शुरू होने वाले मैच के लिए चार घंटे पहले पहुंचें। वूटलर ने कहा कि सभी गेट दोपहर तीन बजे खोल दिए जाएंगे। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे यथासंभव जल्दी मैदान पर पहुंचें।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।