Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Tohana Canal Drowning: टोहाना में बड़ा हादसा: रहनवाली नहर में नहाते समय तेज बहाव में बहा 21 साल का राहुल, तलाश जारी

GGaganpreet Kaur
टोहाना में बड़ा हादसा: रहनवाली नहर में नहाते समय तेज बहाव में बहा 21 साल का राहुल, तलाश जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फतेहाबाद। फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में मानसून की दस्तक के साथ ही नहरें जानलेवा साबित होने लगी हैं। मंगलवार को गांव रहनवाली के पास बहने वाली नहर में नहाने उतरा 21 साल का युवक राहुल अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आ गया। जाखल की नायक बस्ती का रहने वाला राहुल अपने चचेरे भाई सुमित और दो दोस्तों गौरव व प्रिंस के साथ गर्मी से राहत पाने नहर पर आया था। चारों ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन कुछ ही मिनटों में पानी का करंट इतना बढ़ा कि राहुल भंवर में फंस गया। किनारे पर खड़े दोस्तों ने हाथ बढ़ाकर उसे खींचने की जद्दोजहद की, लेकिन उफनती लहरों ने राहुल को उनकी नजरों के सामने ही खींच लिया।

हिसार से बुलाई गई NDRF की टीम

विज्ञापन

हादसे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना के एडिशनल थाना प्रभारी हरदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। मंगलवार को सफलता न मिलने पर बुधवार सुबह हिसार से एनडीआरएफ (NDRF) की रेस्क्यू टीम को विशेष तौर पर बुलाया गया। बुधवार देर शाम तक एनडीआरएफ के गोताखोर आधुनिक उपकरणों के साथ नहर की गहराइयों को खंगालते रहे, लेकिन राहुल का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने डाउनस्ट्रीम के अन्य गांवों और चौकियों को भी अलर्ट पर रखा है।

सात महीने पहले ही बसा था घर, मां बेसुध

इस दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। महज सात महीने पहले ही राहुल की शादी हुई थी और घर में नई खुशियां आई थीं। राहुल के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था, जिसके बाद दो बहनों और एक छोटे भाई की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। बेटे के नहर में डूबने की खबर मिलते ही मां मंजू बदहवास हो गईं। रोते-रोते उनकी आवाज तक नहीं निकल रही है। पूरी बस्ती में इस समय मातम पसरा है और हर कोई राहुल की सलामती की दुआ कर रहा है, हालांकि समय बीतने के साथ उम्मीदें टूटती जा रही हैं।

पुलिस की अपील: शांत दिखने वाली लहरों के नीचे मौत का भंवर

सदर थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि फिलहाल पूरा ध्यान युवक को ढूंढने पर है और पुलिस हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता और विशेषकर युवाओं से एक बेहद जरूरी अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि मानसून के इस सीजन में पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण नहरों व नदियों में पानी का स्तर और गति अचानक बदल जाती है। पानी ऊपर से भले ही शांत दिखे, लेकिन नीचे खतरनाक भंवर होते हैं। ऐसे में किसी भी नहर या दरिया में उतरना जान जोखिम में डालने जैसा है।

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।