Toxic Movie: नयनतारा ने ‘टॉक्सिक’ की सफलता के लिए मुंडवाया सिर? वायरल तस्वीरों का काला सच आया सामने

नयनतारा ने 'टॉक्सिक' की सफलता के लिए मुंडवाया सिर?
Toxic Movie: मुंबई। साउथ सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा इन दिनों अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से ठीक पहले सोशल मीडिया के गलियारों में उन्हें लेकर एक सनसनीखेज खबर और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। वायरल तस्वीरों में नयनतारा सिर पर बिना बालों के नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इंटरनेट पर यह दावा किया जाने लगा कि अभिनेत्री ने केजीएफ फेम यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अपार सफलता की मन्नत पूरी करने के लिए तिरुपति तिरुमला मंदिर में अपने बाल कटवा (मुंडवा) दिए हैं।
हालांकि, अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं तो ठहरिए, क्योंकि इस पूरे मामले के पीछे का सच कुछ और ही है।
AI और डिजिटल एडिटिंग का खेल, फर्जी निकला तिरुमला का दावा
हमारी पड़ताल और फैक्ट-चेक में यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि नयनतारा की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वे असली नहीं हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहीं ये तस्वीरें पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल एडिटिंग टूल की मदद से तैयार की गई हैं।
असल तस्वीरों में नयनतारा अपने स्वाभाविक लुक और लंबे बालों में ही नजर आ रही हैं। एडिट करने वाले शख्स ने उनके चेहरे, कपड़ों और कानों की बालियों को तो वैसा ही रखा, लेकिन AI तकनीक के जरिए उनके सिर से बालों को गायब कर उन्हें गंजा दिखा दिया। नयनतारा ने न तो तिरुमला में सिर मुंडवाया है और न ही किसी मन्नत के चलते ऐसा कोई कदम उठाया है। ऐसे में सिर मुंडवाने के तमाम दावे महज व्यूज और लाइक्स हासिल करने के लिए फैलाई गई अफवाह साबित हुए हैं।
Nayanthara🤯🤯 pic.twitter.com/AuJUurZLrt
— sabas csk (@saba9361) August 16, 2026
यश की ‘टॉक्सिक’ से लेकर सलमान खान संग ‘SVC63’ तक, व्यस्त हैं नयनतारा
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा का फिल्मी करियर इन दिनों बुलंदियों पर है। वे जल्द ही मशहूर निर्देशिका गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही पीरियड गैंगस्टर ड्रामा ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में एक बेहद ताकतवर किरदार में दिखाई देंगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस मेगा बजट फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में नयनतारा के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी नामचीन अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज होने जा रही है।
‘टॉक्सिक’ के अलावा नयनतारा के खाते में एक और बहुत बड़ा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट दर्ज हो चुका है। वे जल्द ही बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की इस अनाम फिल्म (अस्थायी नाम ‘SVC63’) में नयनतारा सलमान खान के अपोजिट फीमेल लीड रोल निभाएंगी। प्रसिद्ध निर्माता दिल राजू के श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बनने वाली इस बड़ी फिल्म का औपचारिक ऐलान भी सोशल मीडिया पर किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें– ऑस्ट्रेलिया में करण औजला के कॉन्सर्ट में बवाल, स्टेज पर जैकेट फेंकने वाले फैन पर भड़के पंजाबी सिंगर
