Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री के मॉडर्न लॉजिस्टिक हब के उद्घाटन कार्यक्रम के यातायात एडवाइजरी

ddharm narain
मुख्यमंत्री के मॉडर्न लॉजिस्टिक हब के उद्घाटन कार्यक्रम के यातायात एडवाइजरी

Oplus_16908322

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Police News:

मुख्यमंत्री द्वारा 23 अगस्त को प्रातः मॉडर्न लॉजिस्टिक हब में मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निम्नलिखित यातायात एडवाइजरी जारी की गई है।
1. VIP मार्ग: गांव घाटासीर से मॉडर्न लॉजिस्टिक हब की ओर जाने वाला मार्ग VIP मार्ग निर्धारित किया गया है। इस मार्ग पर आम यातायात एवं अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अतः आमजन एवं वाहन चालक इस मार्ग का सामान्य आवागमन के लिए प्रयोग न करें।
2. गांव तलोट की ओर से आने वाले वाहन: गांव तलोट की तरफ बने अंडरपास के रास्ते से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित यातायात व्यवस्था के अनुसार आवागमन करें तथा मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
3. भारी वाहनों के लिए विशेष एडवाइजरी: दिनांक 23 अगस्त 2026 को प्रातः 5:00 बजे से सभी भारी वाहन चालक ग्राम पंचायत पवेरा से मॉडर्न लॉजिस्टिक हब एवं ढाणी बाथोड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग का प्रयोग न करें। भारी वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करते हुए नांगल चौधरी से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचें।
4. दिल्ली से माइनिंग जोन की ओर जाने वाले वाहन: दिल्ली की ओर से माइनिंग जोन की तरफ आने वाले सभी वाहन चालक अपने वाहनों को नांगल चौधरी होते हुए माइनिंग जोन की ओर ले जाना सुनिश्चित करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
5. मॉडर्न लॉजिस्टिक हब मार्ग रहेगा बंद: कार्यक्रम के मद्देनजर मॉडर्न लॉजिस्टिक हब की ओर जाने वाला मार्ग दिनांक 23 अगस्त 2026 को प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान आमजन एवं वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की जाती है कि वे कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित एवं निर्धारित VIP मार्गों पर आवागमन न करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों से सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों एवं आमजन को आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग की जानकारी एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ आमजन से अपील करती है कि कार्यक्रम के दौरान धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।