Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Trident Group ने 5वीं बार जीता IBDA Award

Trident Group ने 5वीं बार जीता IBDA Award

Trident Group के प्रबंधक IBDA Award प्राप्त करते हुए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: सुरेंद्र गोयल

Trident Group | IBDA Award  : होम टेक्सटाइल, पेपर, केमिकल और ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर रहे अग्रणी निर्माता और निर्यातक ट्राइडेंट ग्रुप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रचनात्मक शक्ति और डिजाइन उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। 29 अगस्त को पुणे के ‘द वेस्टिन’ होटल में आयोजित ‘इंडियाज बेस्ट डिजाइन अवॉर्ड्स-2026’ के 11वें संस्करण के दौरान ट्राइडेंट ग्रुप को वैश्विक स्तर के सबसे प्रतिष्ठित IBDA Award से नवाजा गया।

उल्लेखनीय है कि ट्राइडेंट ग्रुप ने यह सम्मान लगातार पांचवीं बार अपने नाम करके डिजाइन इनोवेशन, उत्पाद नवीनतम और रचनात्मक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी अटूट साख को और भी मजबूत कर लिया है। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ‘डिजाइन इंडिया शो’ के 11वें एडिशन के दौरान आयोजित किया गया था, जो देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों, डिजाइनरों और रचनात्मक विशेषज्ञों के लिए एक साझा मंच है।

विज्ञापन

समारोह के दौरान उद्योग के नामचीन विशेषज्ञों ने ट्राइडेंट ग्रुप की विशिष्ट डिजाइन क्षमता, उत्पादन प्रक्रिया और रचनात्मक सोच की भरपूर सराहना की। यह अवॉर्ड कंपनी की उस दूरदर्शी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत ऐसे उत्पाद और अनुभव तैयार किए जाते हैं जिनमें सौंदर्यशास्त्र, उपयोगिता, पर्यावरण स्थिरता और ग्राहकों की आधुनिक जरूरतों का बेहतरीन संगम होता है।

40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डिजाइनरों की टीम

ट्राइडेंट ग्रुप की इस निरंतर ऐतिहासिक सफलता के पीछे इसके अत्याधुनिक ‘इन-हाउस डिजाइन स्टूडियो’ की बेजोड़ मेहनत और रचनात्मकता शामिल है। इस स्टूडियो में देश के शीर्ष संस्थानों जैसे एनआईडी, एनआईएफटी के अलावा विश्व-प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय डिजाइन संस्थानों से प्रशिक्षित 40 से अधिक पेशेवर डिजाइनरों की टीम कार्यरत है।

यह बहु-सांस्कृतिक टीम ग्लोबल मार्केट के बदलते रुझानों, ग्राहकों की बदलती पसंद और वैश्विक स्तर के फैशन की गहरी समझ रखती है। यह टीम पर्यावरण स्थिरता के नियमों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों के डिजाइन के साथ-साथ उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ग्राहक संचार पर भी विशेष रूप से काम करती है।

ग्लोबल मानक और भविष्य का दृष्टिकोण

दुनिया के सबसे बड़े टेरी टॉवल निर्माताओं में से एक और होम टेक्सटाइल व इको-फ्रेंडली पेपर उत्पादों के प्रमुख ग्लोबल सप्लायर के रूप में ट्राइडेंट ग्रुप हमेशा नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

कंपनी प्रबंधन ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि IBDA Award -2026 का यह सम्मान उनके उस दृष्टिकोण की पुष्टि करता है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के उपभोक्ताओं के लिए पर्यावरण-अनुकूल, आकर्षक और टिकाऊ उत्पाद तैयार करना है। यह पांचवां अवॉर्ड पूरी टीम के अथक प्रयासों और कंपनी के नवाचार विजन की जीत है।

”इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा आईबीडीए-2026 में लगातार पांचवीं बार ‘बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो’ का पुरस्कार जीतना हमारी पूरी टीम की अटूट लगन, दूरदर्शी सोच और नवोन्मेषी भावना का प्रतीक है। ट्राइडेंट ग्रुप में हमारी हमेशा से यह प्राथमिकता रही है कि हम वैश्विक मानकों के साथ-साथ पर्यावरण की अनुकूलता और आधुनिक ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उत्पाद तैयार करें। यह सम्मान हमारी डिज़ाइन टीम के उस जुनून का परिणाम है जो हर दिन नए मानक स्थापित कर रही है। हम भविष्य में भी नवाचार, उत्कृष्ट गुणवत्ता और रचनात्मकता के ज़रिए दुनिया भर के उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे।”

पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता, संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस, ट्राइडेंट ग्रुप।

Faridkot News : फरीदकोट के बाजारों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 40 करोड़ मंजूर

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।