Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar News: यमुनानगर के राघव ने तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर युवक को किया लहूलुहान

AAmandeep Singh
Yamunanagar News: यमुनानगर के राघव ने तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर युवक को किया लहूलुहान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। अपनी शांत वादियों, धार्मिक आस्था और ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा के लिए मशहूर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक विचलित करने वाली खबर आई है। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम की चढ़ाई के दौरान शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। हरियाणा से आए एक सिरफिरे युवक ने स्थानीय रोजगार से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति पर इस कदर हमला किया कि पूरी घाटी में तनाव का माहौल बन गया।

मामूली बहस में कूद पड़ा हरियाणा का युवक

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को तुंगनाथ पैदल मार्ग पर एक घोड़ा-खच्चर संचालक और किसी अन्य यात्री के बीच किसी बात को लेकर सामान्य नोकझोंक हो रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहा यमुनानगर निवासी 19 वर्षीय राघव इस विवाद में बेवजह कूद पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राघव ने मामले को शांत कराने के बजाय सीधे स्थानीय संचालक के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राघव ने आव देखा न ताव, अपने हाथ में पहने लोहे के भारी-भरकम कड़े से संचालक के सिर पर दे मारा।

सिर फूटा, खून से लथपथ हुआ स्थानीय युवक

लोहे के कड़े का प्रहार इतना जोरदार था कि घोड़ा संचालक का सिर फट गया और मौके पर ही भारी मात्रा में खून बहने लगा। अचानक हुए इस कातिलाना हमले से रास्ते में चल रहे अन्य तीर्थयात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। घायल स्थानीय युवक को तुरंत साथी मजदूरों और दुकानदारों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर पर कई टांके लगाने पड़े। इस घटना के बाद अस्पताल और घटना स्थल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं, जिसने स्थानीय लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है।

भीड़ ने आरोपी को घेरा, ऊखीमठ पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी राघव को पहाड़ों के जागरूक युवाओं और दुकानदारों ने मौके पर ही चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। सूचना मिलते ही ऊखीमठ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के बीच से निकाल कर थाने ले आई। चोपता और तुंगनाथ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा की आड़ में देवभूमि की शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले हुड़दंगियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। प्रशासन को ऐसे तत्वों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कोतवाली प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) निहारिका तोमर ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ितों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।