फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में कथित तौर पर नकली नोट छापने और इसे बाजार तक पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से नकली नोटों के साथ-साथ एक प्रिंटर भी जब्त किया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए नोटों में एक 500 रुपये का नोट, पांच 200 रुपये के नोट और दस 100 रुपये के नोट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गिदोह गांव के निवासी लकी (19) और बल्लभगढ़ के मुकेश कॉलोनी निवासी योगेश (19) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान योगेश ने खुलासा किया कि उसने प्रिंटर का उपयोग करके नकली नोट छापे थे और नोटों को बाजार तक पहुंचाने के लिए इसे (नोट) लकी को सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
फरीदाबाद में नकली नोट छापने और बाजार तक पहुंचाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
