Breaking News
Narnaul News: 16 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों की ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा संचालनPM Modi Haryana Visit: पीएम मोदी आ सकते हैं हरियाणा, अंबाला में भव्य रैली और शहीद स्मारक के लोकार्पण की तैयारीHaryana Group D Cadre Portal: हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत, 30 अक्टूबर तक बदल सकेंगे काडर, सीनियरिटी का भ्रम हुआ दूरRohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटाParenting tips: बच्चों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है रोजाना एक घंटा खेलना? न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दी खास सलाहNarnaul News: 16 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों की ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा संचालनPM Modi Haryana Visit: पीएम मोदी आ सकते हैं हरियाणा, अंबाला में भव्य रैली और शहीद स्मारक के लोकार्पण की तैयारीHaryana Group D Cadre Portal: हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत, 30 अक्टूबर तक बदल सकेंगे काडर, सीनियरिटी का भ्रम हुआ दूरRohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटाParenting tips: बच्चों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है रोजाना एक घंटा खेलना? न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दी खास सलाह

अंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैद

VVinita Kohli
शेयर करें
Uttarakhand Crime News अंकिता केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैद

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच प्रक्रिया की जानकारा देती उत्तराखंड पुलिस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्रवाई को लेकर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में गुरुवार को प्रेस वार्ता हुई। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने मामले में पुलिस की कार्रवाई, विशेष जांच दल (SIT) की जांच और अदालत में हुई सुनवाई के संबंध में जानकारी दी। डॉ. मुरुगेशन ने बताया कि वर्ष 2022 में ऋषिकेश के पास वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की थी। पुलिस टीमों के आपसी समन्वय से घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित हुई SIT

अपर पुलिस महानिदेशक के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया था। जांच की जिम्मेदारी DIG स्तर की महिला IPS अधिकारी को सौंपी गई, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके। SIT ने जांच के दौरान डिजिटल, तकनीकी, फॉरेंसिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ की गई और फॉरेंसिक रिपोर्ट, गवाहों के बयान तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। पुलिस के मुताबिक, SIT ने 88 दिनों में जांच पूरी कर अदालत में करीब 500 पन्नों का विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया। जांच का उद्देश्य घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को न्यायालय के सामने रखना था।

विज्ञापन

डॉ. मुरुगेशन ने बताया कि उत्तराखंड शासन की ओर से मामले की त्वरित सुनवाई और अदालत में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए गए। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की पैरवी के आधार पर अदालत में मामला आगे बढ़ा। 30 मई 2025 को कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। पुलिस मुख्यालय में दी गई जानकारी के मुताबिक, तीनों दोषी फिलहाल जेल में बंद हैं और सजा काट रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड में लंबे समय तक चर्चा में रहा था। पुलिस ने प्रेस वार्ता में जांच से लेकर अदालत के फैसले तक की कार्रवाई का विवरण साझा किया।

यह भी जानें: इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए माता-पिता का प्रदर्शन: पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

देहरादून की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।