Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री काफिले के वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे विजय: टीवीके

VVinita Kohli
शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री काफिले के वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे विजय: टीवीके
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चेन्नई: तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने प्रोटोकॉल के तहत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले पुलिस काफिले के वाहनों को अपने शपथ ग्रहण से पहले इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद ‘‘प्रोटोकॉल के तहत’’ विजय को उपलब्ध कराए गए मुख्यमंत्री काफिले के वाहन लौटा दिए गए। अधिकारी ने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हैं। टीवीके ने स्पष्ट किया कि पार्टी के संस्थापक विजय ने ‘‘व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया था कि काफिले के वाहन लौटा दिए जाएं।’’

टीवीके ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘विजय ने कहा कि वह स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बनाने के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर की आधिकारिक सुरक्षा स्वीकार करेंगे।’’ विधानसभा चुनावों में टीवीके को 108 सीट मिलने के बाद चार मई को विजय को आवंटित काफिले के चार वाहन उनके अनुरोध के बाद उनके आवास से लौटाए गए। यहां तक कि छह मई को जब विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की, तब भी पुलिस ने उनके पनैयूर स्थित आवास के पास और यहां लोक भवन के सामने सुरक्षा तैनात की थी। विजय ने राज्यपाल से मिलने के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।