September 22, 2026

Time Travel Claim: साल 6000 से लौटा ‘टाइम ट्रैवलर’? शख्स का दावा- भविष्य में इंसानों पर एआई का राज

0
Time Travel Claim: साल 6000 से लौटा 'टाइम ट्रैवलर'? शख्स का दावा- भविष्य में इंसानों पर एआई का राज

साल 6000 से लौटा 'टाइम ट्रैवलर'? शख्स का दावा- भविष्य में इंसानों पर एआई का राज

Time Travel Claim: इंटरनेट और सोशल मीडिया की रहस्यमयी दुनिया (Time Travel Viral Story) में इन दिनों एक अजीबोगरीब दावा तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब के एक सीक्रेट इंटरव्यू में एक अज्ञात शख्स ने चेहरा छिपाकर और आवाज बदलकर यह दावा ठोक दिया है कि वह साल 6000 (Year 6000 Secrets) यानी आज से पूरे 4000 साल आगे की दुनिया से लौटकर आया है। अपनी बात के पक्ष में उसने एक धुंधली सी तस्वीर भी दिखाई है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं। हालांकि, वैज्ञानिक और ज्यादातर लोग इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट या मनगढ़ंत किस्सा मान रहे हैं।

90 के दशक का ‘सीक्रेट टाइम ट्रैवल’ प्रोजेक्ट

‘डेलीस्टार यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रहस्यमयी शख्स का दावा है कि वह 1990 के दशक में एक बेहद गोपनीय सरकारी प्रोजेक्ट का हिस्सा था।

उस गुप्त मिशन के तहत चुनिंदा लोगों को टाइम ट्रैवल के जरिए भविष्य के समय में भेजा गया था। शख्स का कहना है, “मुझे मालूम है कि आम इंसान मेरी बातों पर आसानी से भरोसा नहीं करेंगे। अगर मैंने खुद अपनी आंखों से साल 6000 (AI Super Intelligence Future) की दुनिया न देखी होती, तो शायद मैं भी इसे किसी पागलपन से ज्यादा कुछ न समझता।”

सुपर-स्मार्ट AI की हुकूमत और सिकुड़ने वाले इंसान

भविष्य की दुनिया की तस्वीर खींचते हुए इस तथाकथित टाइम ट्रैवलर ने बताया कि 4000 साल बाद इंसानियत की परिभाषा और तकनीक पूरी तरह बदल चुकी है। साल 6000 में हमारी मौजूदा दवाएं, सरकारें और तकनीक बेहद पुरानी और बेकार साबित हो चुकी हैं। वहां किसी तरह का युद्ध या अपराध नहीं होता, बल्कि एक बेहद शक्तिशाली और शांत ‘सुपर इंटेलिजेंट एआई’ पूरे ग्रह को चला रहा है। उसने यह भी अजीब दावा किया कि भविष्य में इंसानों ने अपने शरीर के आकार को छोटा करने की तकनीक हासिल कर ली है, जिससे बढ़ती आबादी और घरों की कमी जैसी समस्याएं हमेशा के लिए खत्म हो गई हैं।

सबूत में निकली धुंधली तस्वीर, 2028 तक सच सामने आने का दावा

जब इंटरव्यू ले रहे पत्रकार ने उससे इस सफर का कोई ठोस सबूत मांगा, तो उसने जेब से एक फोटो निकाली। लेकिन वह फोटो किसी आधुनिक शहर की जगह एक धुंधली पेंटिंग की तरह दिख रही थी। इस पर सफाई देते हुए शख्स ने कहा कि समय के सफर (Mysterious Time Traveler) के दौरान अत्यधिक ऊर्जा और दबाव के कारण तस्वीरों के पिक्सल खराब हो जाते हैं।

बातचीत के दौरान वह भावुक होकर रोने भी लगा और कहा कि उसका एक जिगरी दोस्त उसी भविष्य की दुनिया में छूट गया है जिसे वह दोबारा देखना चाहता है। उसने दावा किया कि साल 2028 (Year 2028 Time Travel Disclosure) तक टाइम ट्रैवल की तकनीक पूरी दुनिया के सामने सार्वजनिक हो जाएगी, तब तक लोग इस कहानी को एक मनोरंजन की तरह देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें– Liz Dog Walking Story: लॉ की नौकरी छोड़ शुरू किया डॉग-वॉकिंग का काम, रोज 50 हजार कमा रही यह युवती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed