Liz Dog Walking Story: लॉ की नौकरी छोड़ शुरू किया डॉग-वॉकिंग का काम, रोज 50 हजार कमा रही यह युवती
लॉ की नौकरी छोड़ शुरू किया डॉग-वॉकिंग का काम, रोज 50 हजार कमा रही यह युवती
Liz Dog Walking Story: जब कोई व्यक्ति अपनी जमी-जमाई कॉरपोरेट नौकरी या लीगल करियर छोड़कर कुत्ते घुमाने (Dog Walker Career) जैसा काम शुरू करे, तो समाज अक्सर तरह-तरह के सवाल उठाने लगता है। ऐसा ही कुछ झेलना पड़ा ब्रिटेन की रहने वाली 30 वर्षीय लिज ईस्ट को। जब उन्होंने क्रिमिनल डिफेंस पैरालीगल की अपनी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर ‘डॉग-वॉकिंग’ (Unique Career Choice) को अपना पेशा बनाया, तो लोगों ने तंज कसा कि इतनी पढ़ाई-लिखाई क्या यही काम करने के लिए की थी? लेकिन आज लिज की सफलता और उनकी रोजाना की कमाई ने आलोचकों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया है।
14 घंटे की लंबी शिफ्ट और लगातार तनाव से परेशान थीं लिज
‘पीपल मैगजीन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लिज ने करीब चार साल तक आपराधिक मामलों में बतौर पैरालीगल काम किया था। हर दिन दो घंटे आने-जाने में बीतते थे और दफ्तर में 12 से 14 घंटे तक काम करना पड़ता था। देर रात तक चलने वाले काम और लीगल मामलों के भारी दबाव के कारण वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह थक चुकी थीं। लिज के शब्दों में, उन्हें अपनी जिंदगी एक मशीन जैसी लगने लगी थी।
पति से मिली प्रेरणा और बदल डाली अपनी जिंदगी की राह
लिज के पति पहले से ही कुत्तों को घुमाने और उनकी देखभाल ( High Income Dog Walker) का काम करते थे। अपने पति को काम के दौरान खुश और मानसिक रूप से शांत देखकर लिज को अहसास हुआ कि काम ऐसा होना चाहिए जो खुशी दे, न कि जो सजा जैसा लगे। आखिरकार उन्होंने रिस्क लेने का फैसला किया और अपनी लीगल प्रैक्टिस को अलविदा कह दिया।
एक वैन से रखी बिजनेस की नींव, अब पुरानी सैलरी से कई गुना ज्यादा कमाई
नौकरी छोड़ने के बाद लिज ने सबसे पहले एक वैन खरीदी। शुरुआती दिनों में अपने खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक पब में भी पार्ट-टाइम काम किया। आज लिज रोजाना चार अलग-अलग बैच में 20 से 30 कुत्तों को घुमाने ले (British Woman Success) जाती हैं। वह एक कुत्ते को एक घंटे घुमाने के लिए करीब 19 डॉलर (लगभग 1,800 रुपये) चार्ज करती हैं। इस तरह वह प्रतिदिन 400 से 530 डॉलर (करीब 38,000 से 50,000 रुपये) कमा रही हैं, जो उनकी पुरानी कॉरपोरेट जॉब की सैलरी से कई गुना अधिक है।
यह भी पढ़ें– Parrot Mobile Using Viral: बच्चों की तरह मोबाइल का दीवाना हुआ तोता, खुद स्क्रीन टच कर देखता है यूट्यूब
