Breaking News
Yamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जानTaj Mahal Night Glowing: चांदनी रात में क्यों चमकता है ताजमहल? व्लॉगर ने मोबाइल टॉर्च जलाकर दिखाया पत्थरों का सचPunjab Chief Secretary Contempt Notice : पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को हाई कोर्ट ने जारी किया कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का नोटिसBigg Boss 20: बिग बॉस के घर में डेंगू का खौफ! बीमार होने पर घर से बाहर लाए गए काजी तौकीरYamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जानTaj Mahal Night Glowing: चांदनी रात में क्यों चमकता है ताजमहल? व्लॉगर ने मोबाइल टॉर्च जलाकर दिखाया पत्थरों का सचPunjab Chief Secretary Contempt Notice : पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को हाई कोर्ट ने जारी किया कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का नोटिसBigg Boss 20: बिग बॉस के घर में डेंगू का खौफ! बीमार होने पर घर से बाहर लाए गए काजी तौकीर

Winter Arc: ‘विंटर आर्क’ अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?

AAmandeep Singh
Winter Arc: अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?

अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Winter Arc: साल के आखिरी तीन महीने आमतौर पर त्योहारों, छुट्टियों और आलस के नाम दर्ज होते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही बयार बह रही है। इंस्टाग्राम और टिकटॉक से लेकर यूट्यूब तक हर तरफ ‘विंटर आर्क’ (Winter Arc) नाम का ट्रेंड छाया हुआ है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह सर्दियों से जुड़ा कोई नया फैशन या ट्रैवल ट्रेंड है, तो आप गलत हैं। दरअसल, यह खुद को तराशने और आदतों को बदलने का एक 90 दिन का ‘सैलेंट मिशन’ है।

ज्यादातर लोग 1 जनवरी का इंतजार करते हैं कि नए साल से जिम जाएंगे, (New Year Resolution vs Winter Arc) डाइट सुधारेंगे या किताबें पढ़ना शुरू करेंगे। विंटर आर्क इस सोच को पूरी तरह खारिज करता है। इसका सीधा नियम है—जब बाकी दुनिया 1 जनवरी को ‘न्यू ईयर रेजोल्यूशन’ की लिस्ट बना रही होगी, तब तक विंटर आर्क फॉलो करने वाले लोग 90 दिनों की बढ़त हासिल कर चुके होंगे। यानी बदलाव की शुरुआत अगले साल से नहीं, बल्कि आज और अभी से।

विज्ञापन

फिल्मों के ‘कैरेक्टर आर्क’ से आया नाम, टिकटॉक क्रिएटर ने दी हवा

‘विंटर आर्क’ में ‘आर्क’ शब्द फिल्मों, वेब सीरीज या कॉमिक्स के ‘कैरेक्टर आर्क’ (Character Arc) से लिया गया है। जिस तरह किसी फिल्म में मुख्य किरदार मुश्किल परिस्थितियों से गुजरकर धीरे-धीरे बदलता है, ठीक वैसे ही इस चैलेंज का मकसद साल के आखिरी तीन महीनों में अपनी जिंदगी की कहानी का रुख बदलना है। इसमें कोई सख्त सरकारी नियम या तय फॉर्मूला नहीं है; हर व्यक्ति अपने हिसाब से गोल तय करता है।

चाहे देर रात तक फोन स्क्रॉल करना बंद करना हो, रोजाना 30 मिनट वॉक करना हो, रीडिंग हैबिट बनानी हो या वजन घटाना—गोल पूरी तरह व्यक्तिगत होते हैं। (Fitness Self Improvement Trend)  इस ट्रेंड को सबसे पहले टिकटॉक क्रिएटर कार्ली बर्गेस (Carly Berges) के वीडियोज ने रफ्तार दी, जिन्हें चंद हफ्तों में 45 लाख से ज्यादा बार देखा गया। देखते ही देखते दुनिया भर के जेनरेशन-जी (Gen-Z) और मिलेनियल्स इस ट्रेंड के कायल हो गए।

90 दिनों का ही खेल क्यों? जानिए क्या कहता है ‘3 का गणित’

अक्टूबर से दिसंबर तक के 90 दिन (90 Days Winter Arc Challenge) ही इस चैलेंज की जान हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर 90 दिन में क्या वाकई जिंदगी बदल सकती है? फिटनेस एक्सपर्ट कोम्पल कपूर गौर के मुताबिक, तीन महीने का समय किसी भी आदत को बनाने और शरीर में बुनियादी बदलाव महसूस करने के लिए सबसे मुफीद डेडलाइन है।

एक्सपर्ट ‘3 के गणित’ को बेहद रोचक तरीके से समझाती हैं: (What is Winter Arc)

21 दिन (3 हफ्ते): किसी भी नई आदत को दिमाग में स्थापित (Habit Formation) होने में कम से कम 21 दिन लगते हैं।

72 घंटे (3 दिन): वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की मरम्मत और रिकवरी (Muscle Recovery) में करीब 72 घंटे लगते हैं।

90 दिन (3 महीने): फिटनेस यात्रा भले ही जिंदगी भर चलती है, लेकिन शरीर में विजिबल बेसिक बदलाव देखने के लिए 90 दिन यानी 3 महीने का समय सबसे पहला और मजबूत पड़ाव होता है।

जब 90 दिन बाद व्यक्ति को परिणाम दिखने लगते हैं, तो डोपामाइन रिलीज होता है और यह सफलता एडिक्टिव बन जाती है, जो आगे की राह आसान कर देती है।

जनवरी की भीड़ से पहले जीत की तैयारी: क्या वाकई कारगर है यह ट्रेंड?

साइकोलॉजिकल दृष्टि से देखें तो विंटर आर्क एक स्मार्ट टाइम-मैनेजमेंट और माइंडसेट गेम है। 1 जनवरी को जब जिम में पैर रखने की जगह नहीं होती और हर कोई नए वादे कर रहा होता है, तब विंटर आर्क वाले लोग अपनी नई रूटीन में पूरी तरह सेट हो चुके होते हैं। डेडलाइन स्पष्ट है—31 दिसंबर। (Gen Z Lifestyle Trends) सोशल मीडिया पर प्रोग्रेस शेयर करने से एक तरह का पीयर प्रेशर और एकाउंटेबिलिटी भी बनती है।

हालांकि, अनुभवी फिटनेस और वेलनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी भी ट्रेंड की असली परीक्षा कैमरे के सामने रील्स बनाने तक सीमित नहीं होती। असली कसौटी तब शुरू होती है जब कैमरा बंद होता है। (Social Media Viral Trends) सोशल मीडिया पर अक्टूबर में ‘विंटर आर्क’ का ऐलान करना बेहद आसान है, लेकिन कड़ाके की ठंड में रोज सुबह अलार्म बजने पर बिस्तर छोड़कर अपनी आदतों पर टिके रहना ही असली ‘विंटर आर्क’ है।

यह भी पढ़ें–Jhajjar News: झज्जर में भीमेश्वरी मंदिर के पास गंदगी पर भड़के लोग, पालिका गेट पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली

विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।