Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मुझ पर मुकदमा हो या विशेषाधिकार हनन, किसानों के लिए लड़ूंगा: राहुल

JJagmarg Desk
मुझ पर मुकदमा हो या विशेषाधिकार हनन, किसानों के लिए लड़ूंगा: राहुल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश और किसानों को अमेरिका के हाथों बेचने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार उनके खिलाफ चाहे मुकदमा दर्ज करवाए या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए, वह किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ और अपने व्हा्टसएप चैनल पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्राथमिकी हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। कोई भी ऐसा व्यापार समझौता जो किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। किसान-विरोधी मोदी सरकार को अन्नदाताओं के हितों से समझौता नहीं करने देंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसान विरोधी नरेन्द्र मोदी ने देश के अन्नदाताओं को, उनके खून-पसीने को ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) के हाथों बेच दिया है। आखिर क्यों वह हमेशा किसानों की ही कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं?

विदेशी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाज़ार खोलना देश की खाद्य सुरक्षा और किसानों की रोज़ी-रोटी पर हमला

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री पहले अपने अरबपति मित्रों के मुनाफ़े के लिए काले क़ानून लाए थे, अब अपने गले से अमेरिकी शिकंजा हटाने के लिए ट्रम्प के अमेरिका के सामने भारतीय खेती के दरवाज़े खोल दिए। कांग्रेस नेता का कहना था, कि कल यही दरवाज़े और भी चौड़े किए जाएंगे, उन्हीं अरबपति मित्रों के लिए, दूसरी विदेशी ताक़तों के लिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस नए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शुल्क से अतिरिक्त अवरोधों को हटाने की बात की गई है। विदेशी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाज़ार खोलना भारत की खाद्य सुरक्षा और किसानों की रोज़ी-रोटी पर सीधा हमला है। उन्होंने दावा किया कि कपास, सोयाबीन, ज्वार, फल और सूखे मेवों के उत्पादक किसान पहले ही खतरे में आ चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि भारत के 99.5 प्रतिशत किसान छोटे और गरीब हैं – न पर्याप्त सपोर्ट है, न सब्सिडी, पूरा जोखिम किसान उठाता है। अमेरिका में खेती बड़े पैमाने पर, मशीनों से होती है और सरकार भारी सब्सिडी देती है। राहुल गांधी ने कहा कि सस्ती, सब्सिडी वाली अमेरिकी खेती से मुकाबला करने को मजबूर किया गया तो भारतीय किसान टिक नहीं पाएगा। मतलब फायदा अमेरिका के किसानों को होगा और भारत के किसानों को बर्बादी झेलनी होगी।

आय नहीं हुयी दोगुनी, भविष्य लगा दिया दांव पर- राहुल गांधी 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते में न किसानों से सलाह ली गई, न संसद को पूरी जानकारी दी गई, न देश को बताया गया कि असल में तय क्या हुआ है। सालों से कहा गया कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि आय तो दोगुनी नहीं हुई, उल्टा अब किसानों के भविष्य को ही दांव पर लगा दिया गया है। मैं और कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ देश के अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं। हम सड़क से संसद तक, हर गांव में, हर मंच पर लड़ेंगे- भारत के किसानों और देश की खाद्य सुरक्षा की रक्षा करेंगे।

राहुल गांधी ने बृहस्सपतिवार शाम संसद परिसर में पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें यह निर्देश दिया कि वह इस मामले को जनता के बीच ले जाएं कि नरेन्द्र मोदी ने देश बेच दिया है। कांग्रेस सांसदों ने इस बैठक में राहुल गांधी के नेतृत्व की भी सराहना की।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।