Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

फरीदाबाद में चलती कार में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामले में दो गिरफ्तार

VVinita Kohli
फरीदाबाद में चलती कार में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामले में दो गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर चलती वैन में सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीड़ित महिला की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात उस समय घटी जब दो आरोपियों ने परिवहन का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मूल निवासी और वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वैवाहिक कलह के कारण अपने माता-पिता के घर पर रह रही महिला सोमवार शाम को सेक्टर 23 स्थित अपनी सहेली के घर गई थी और देर रात लौटते समय आरोपी ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उसे उसके गंतव्य तक ले जाने के बजाय गुरुग्राम की ओर ले गए और कार के अंदर ही उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “महिला को रात भर गाड़ी में घुमाया गया और सुबह करीब तीन बजे राजा चौक के पास कार से बाहर फेंक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।” महिला किसी तरह अपनी बहन को फोन करने में कामयाब रही, जो मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल यादव ने कहा, “हमने आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी हैं।”

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।