Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अटल कैंसर केयर सेंटर में वर्ल्ड कैंसर डे: डीजी हेल्थ ने पेश किया हरियाणा का डेटा, कहा- मरीजों को मिल रही हैं सभी मुफ्त दवाएं

VVinita Kohli
अटल कैंसर केयर सेंटर में वर्ल्ड कैंसर डे: डीजी हेल्थ ने पेश किया हरियाणा का डेटा, कहा- मरीजों को मिल रही हैं सभी मुफ्त दवाएं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: अंबाला छावनी स्थित क्षेत्रीय अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान ‘अटल कैंसर केयर सेंटर’ में  ‘विश्व कैंसर दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं  डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ विशेष रूप से सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश सहल मोजूद रहे | कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत एस.एम.ओ. डॉ. यशपाल वर्मा द्वारा डीजी हेल्थ का स्वागत करते हुए की गई। हरियाणा में कैंसर की स्थिति और डेटा पर चर्चा अपने संबोधन के दौरान महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने हरियाणा में कैंसर की वर्तमान स्थिति और आंकड़ों (डेटा) को सभी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कैंसर एक गंभीर चुनौती है, लेकिन सही समय पर पहचान और उचित उपचार से इस पर विजय पाई जा सकती है। 

विज्ञापन

उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अम्बाला का अटल कैंसर केयर सेंटर उत्तर भारत के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहाँ मरीजों को कैंसर से जुड़ी सभी आवश्यक दवाएं और कीमोथेरेपी की सुविधाएं निरंतर नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का नया क्रांतिकारी प्रोजेक्ट महानिदेशक ने स्वास्थ्य विभाग की एक आगामी महत्वाकांक्षी योजना के बारे मे बताया । उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार जल्द ही एक ‘विलेज-लेवल डिजिटल कैंसर स्क्रीनिंग’ प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगी। तकनीक का लाभ उठाते हुए मरीज के प्रभावित अंगों या लक्षणों की फोटो और रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से सीधे अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास भेजी जाएगी। इससे दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को बिना शहर आए शुरुआती चरण में ही अपनी बीमारी का पता चल सकेगा और समय रहते इलाज शुरू हो पाएगा।

महिला स्वास्थ्य और ब्रेस्ट कैंसर पर विशेष जोर डॉ. कुलदीप सिंह ने महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी असामान्य गांठ या बदलाव को नजरअंदाज न करें। उन्होंने डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण के साथ मिलकर महिलाओं को ‘सेल्फ-एग्जामिनेशन’ (स्व-जांच) के तरीकों के प्रति भी जागरूक किया। वरिष्ठ अधिकारियों का संबोधन और उपस्थिति कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने भी अपने विचार साझा किए और जिले में कैंसर के विरुद्ध चल रहे अन्य स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। 

कार्यक्रम के समापन पर पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने सभी मुख्य अतिथियों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अस्पताल प्रशासन कैंसर योद्धाओं को हर संभव सहायता और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एस.एम.ओ. डॉ. अरुण सिंगला, डॉ. जितेंद्र चौहान, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रोशनी व्यास, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. मंजू सीलू और जगतार सिंह सहित चिकित्सा जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। साथ ही, आई.सी.एन. पूनम सैनी, सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव और अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम के प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।