Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Canal Dead Body: नहर में मिली ब्यूटी पार्लर कर्मी की लाश, 'पिंक नेल एक्सटेंशन' से हुई पहचान

GGaganpreet Kaur
नहर में मिली ब्यूटी पार्लर कर्मी की लाश, 'पिंक नेल एक्सटेंशन' से हुई पहचान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर से रविवार को एक युवती का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी में कई घंटों तक डूबे रहने के कारण शव इस कदर विकृत हो चुका था कि पहली नजर में उसकी पहचान करना पुलिस और वहां मौजूद लोगों के लिए लगभग असंभव साबित हो रहा था। इस बीच, सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंची मृतका की बहन ने एक बेहद भावुक और चौंकाने वाले तरीके से शव की शिनाख्त की। बहन ने मृतका के उंगलियों पर सजे पिंक कलर के कृत्रिम नाखूनों (नेल एक्सटेंशन) को देखकर चीख पड़ी कि यह उसकी लापता बहन सुशीला ही है। सुशीला ने दो दिन पहले ही इन नाखूनों की तस्वीर अपनी बहन को व्हाट्सएप पर भेजी थी।

नेपाल से देहरादून और फिर जगाधरी; महज 4 दिन पहले ही जॉइन किया था पार्लर

विज्ञापन

पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, 24 वर्षीय सुशीला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी और उसका परिवार वर्तमान में देहरादून में रह रहा है। सुशीला की बहन बसंती ने बताया कि वे दोनों करीब 10-12 दिन पहले ही नेपाल से भारत लौटी थीं। बसंती अपनी सहेली से मिलने लुधियाना चली गई, जबकि सुशीला करीब 3-4 दिन पहले ही यमुनानगर के जगाधरी स्थित ‘फोर शाइन ब्यूटी पार्लर’ में नौकरी करने आई थी। वह यहां अपनी मौसी की लड़की ज्योति के साथ रह रही थी और दोनों एक ही सैलून में काम करती थीं।

पार्लर में घुसकर जबरदस्ती ले गया था दोस्त, मोबाइल भी वहीं छूटा

घटनाक्रम के अनुसार, बीती 12 जून की शाम करीब 5:30 बजे जीवरहेड़ी गांव का रहने वाला अतितेश नामक युवक सैलून में दाखिल हुआ। मौसी की बेटी ज्योति के मुताबिक, अतितेश और सुशीला पहले से एक-दूसरे को जानते थे। उस शाम अतितेश सुशीला को जबरदस्ती अपने साथ खींचकर ले गया। हड़बड़ाहट में सुशीला का मोबाइल फोन पार्लर में ही चार्जिंग पर लगा रह गया। जब सुशीला रात तक घर नहीं लौटी, तो लुधियाना से बहन बसंती भी जगाधरी पहुंची और काफी खोजबीन के बाद पुलिस में अतितेश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया।

पुल पर मिली बाइक और नहर में उतराया शव; युवक अब भी लापता

मामले की गुत्थी तब और उलझ गई जब शनिवार को पुलिस को फतेहगढ़ के बाड़ी माजरा पुल के ऊपर आरोपी अतितेश की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को दोनों के नहर में डूबने का अंदेशा हुआ और गोताखोर राजीव व अमर सिंह की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रविवार को जांच अधिकारी संतोष को सूचना मिली कि पुल के पास एक लाश तैर रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मोर्चरी भिजवाया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका की बहन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। युवक ने खुदकुशी की है या वह सुशीला को नहर में फेंककर फरार हो गया है, इसकी जांच के लिए पुलिस की टीमें अतितेश की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।