Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar child kidnapping case: यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात: 10 साल के बच्चे को बाइक पर किया किडनैप, हाथ-पैर बांधे

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात: 10 साल के बच्चे को बाइक पर किया किडनैप, हाथ-पैर बांधे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर के थाना छछरौली के अंतर्गत आते गांव भाटली में दिनदहाड़े एक मासूम के अपहरण की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। गांव की ही गली से दो बाइक सवार बदमाशों ने 10 साल के एक बच्चे को अगवा कर लिया। बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्चे के हाथ-पांव प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए और शोर न मचा सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हालांकि, मौत के मुंह में जा रहे मासूम की छटपटाहट ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बाइक अनबैलेंस होने के कारण बच्चा नीचे गिर गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर एक किडनैपर को दबोच लिया।

पता पूछने का नाटक और फिर वारदात

विज्ञापन

पीड़ित बच्चे के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10 वर्षीय मासूम रविवार को गांव की ही एक गली में मौजूद था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने अनजान बनते हुए बच्चे से किसी का पता पूछने के बहाने उसे अपने पास बुलाया। मासूम जैसे ही मदद के इरादे से बाइक के करीब पहुंचा, पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उसे जबरन गाड़ी पर खींच लिया और रफूचक्कर हो गए।

चलती बाइक पर जंग और मासूम का सड़क पर गिरना

बदमाश बच्चे को उठाकर गांव के सुनसान रास्तों की तरफ ले भागे। उन्होंने रास्ते में ही बच्चे के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से जकड़ दिए और चेहरे पर रुमाल बांध दिया। अपनी जान बचाने के लिए मासूम लगातार मोटरसाइकिल पर ही छटपटाता रहा। इसी खींचतान के बीच अचानक तेज रफ्तार बाइक लड़खड़ा गई और बच्चा सड़क पर आ गिरा। कुछ दूरी पर ग्रामीणों को खड़ा देख बदमाश घबरा गए और बच्चे को वहीं छोड़कर भागने लगे।

ग्रामीणों ने काटी रस्सी, वीडियो आया सामने

सड़क पर गिरे मासूम ने हिम्मत नहीं हारी और वह रेंगते हुए गली के बीच तक पहुंचा। जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे और मुंह से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत मोबाइल निकालकर इस पूरी स्थिति और बच्चे की रस्सी काटने का वीडियो रिकॉर्ड किया, ताकि पुलिस को पुख्ता सबूत दिए जा सकें। इसके बाद पूरे इलाके में शोर मच गया और ग्रामीणों की टोलियों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।

एक किडनैपर की जमकर धुनाई, दूसरा फरार

ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी पर जाकर घेराबंदी की और भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। गुस्से में आई भीड़ ने आरोपी की मौके पर ही जमकर क्लास ली और उसकी मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली। सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। हालांकि, इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उसका दूसरा साथी मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहा।

पुलिस जांच में जुटी, मंशा पर सस्पेंस

पकड़ा गया आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन वह खुद को बेकसूर बताते हुए अनजान बनने का नाटक कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बच्चे को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची और पूरे रूट का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस बात का खुलासा होगा कि आखिर इस किडनैपिंग के पीछे इन बदमाशों की क्या रंजिश या मंशा थी। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।