Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

DAV Dental College event: डीएवी डेंटल कॉलेज में आईएमए के डॉक्टरों के बीच पहुंचे भाजपा दिग्गज, मेयर सुमन बहमनी ने कही ये बड़ी बात

GGaganpreet Kaur
डीएवी डेंटल कॉलेज में आईएमए के डॉक्टरों के बीच पहुंचे भाजपा दिग्गज, मेयर सुमन बहमनी ने कही ये बड़ी बात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर (संजीव चौहान) यमुनानगर में बीती शाम वैचारिक और राजनीतिक चर्चाओं के नाम रही। केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में शहर के दो प्रमुख स्थानों— डीएवी डेंटल कॉलेज और संजय विहार कॉलोनी में ‘प्रबुद्धजन सम्मेलनों’ का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में समाज के मार्गदर्शक माने जाने वाले डॉक्टर, प्रोफेसर्स, स्कूल प्रिंसिपल्स और बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शिरकत की। इस मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर आधारित एक विशेष विकास बुकलेट भी जारी की।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का सीधा लाभ: सांसद रेखा शर्मा

विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों का समय केवल शासन चलाने का नहीं, बल्कि देश के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदलने और सुशासन स्थापित करने का रहा है। उन्होंने कहा, “आज स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी बदलाव दिख रहे हैं, उनका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है।” आयुष्मान भारत योजना का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना ने देश के करोड़ों गरीब परिवारों को इलाज की चिंता से मुक्त कर एक बड़ा सुरक्षा कवच दिया है। आज का भारत वैश्विक मंचों पर अपनी शर्तों और पूरे आत्मविश्वास के साथ बात करता है।

देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार अद्वितीय, पारदर्शी शासन ने जीता भरोसा

कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा नेत्री बंतो कटारिया ने देश के बदलते बुनियादी ढांचे का खाका खींचते हुए कहा कि राजमार्गों, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी का जो विस्तार पिछले एक दशक में हुआ है, उसकी मिसाल पहले नहीं मिलती। इन आधुनिक सुविधाओं ने देश की आर्थिक रफ्तार को नई दिशा दी है। वहीं, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम और नीतिगत फैसलों में पारदर्शिता ने आम जनता के भीतर सरकार के प्रति विश्वास को और गहरा किया है। आज भारत सामरिक और आर्थिक दोनों ही मोर्चों पर पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर है।

विकास और पारदर्शिता का नया युग: महापौर सुमन बहमनी

अपने अध्यक्षीय भाषण में मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर नीति के केंद्र में ‘अंत्योदय’ यानी गरीब से गरीब व्यक्ति का उदय छिपा है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों ने धरातल पर व्यापक बदलाव दिखाए हैं।

इस वैचारिक महामंथन में आयुष विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, मार्केट कमेटी चेयरमैन राकेश त्यागी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनीला सोनी, नीमा प्रधान डॉ. रमेश कुमार, आईपीए प्रधान डॉ. सचिन गर्ग, डीएवी डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल आईके पंडित, डॉ. अनिल अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सलीम खान और जय सिंह देशवाल सहित चिकित्सा और शिक्षा जगत की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।