Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Missing: यमुनानगर में हाईवे से केबल ऑपरेटर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, किडनैपिंग की आशंका से हड़कंप

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर में हाईवे से केबल ऑपरेटर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, किडनैपिंग की आशंका से हड़कंप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर के शाहपुर जटान इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बच्चों के पिता और पेशे से केबल ऑपरेटर शीशपाल (40) संदिग्ध हालातों में नेशनल हाईवे से गायब हो गए। शनिवार रात जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि शीशपाल अपना मोबाइल फोन घर पर ही भूल गए थे, जिसके कारण उनसे सीधे बात कर पाना मुमकिन नहीं था। घबराए परिजन रात करीब 11 बजे ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश में निकले। हाईवे के पास शाहपुर क्षेत्र में खोजबीन करते हुए जब वे खेतों की तरफ बढ़े, तो सड़क किनारे शीशपाल की बाइक लावारिस हालत में पलटी हुई मिली।

छीनाझपटी की ओर इशारा कर रहे घटनास्थल के हालात, बिखरा मिला सामान

विज्ञापन

शीशपाल के भतीजे करण ने बताया कि जहां चाचा की बाइक गिरी हुई थी, वहां का मंजर देखकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाइक के ठीक पास शीशपाल का एक जूता और दूध की थैली पड़ी हुई थी। इसके साथ ही जमीन पर एक टूटी हुई माला भी बिखरी मिली। करण के मुताबिक, वह माला शीशपाल की नहीं थी, जिससे यह अंदेशा गहरा गया है कि मौके पर किसी के साथ उनकी हाथापाई या छीनाझपटी हुई है। रात के अंधेरे में परिजनों ने आसपास के खेतों और ढाबों पर शीशपाल को काफी ढूंढा, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (डायल-112) को इसकी सूचना दी गई।

रात आठ बजे पेट्रोल पंप पर दिखे थे शीशपाल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और तफ्तीश की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि शीशपाल को शनिवार रात करीब आठ बजे पास के ही एक पेट्रोल पंप पर देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया था। इसके बाद वह हाईवे के रास्ते घर या किसी काम से निकले थे, लेकिन इसी बीच वह लापता हो गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर बाइक, जूता और टूटी हुई माला को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब पेट्रोल पंप और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरी वक्त में उनके साथ कौन था।

जांच अधिकारी बोले— हर एंगल पर काम जारी, जल्दबाजी में कुछ कहना ठीक नहीं

लापता केबल ऑपरेटर के परिवार और ग्रामीणों में इस घटना के बाद से गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है। परिजनों ने सीधे तौर पर अंदेशा जताया है कि किसी रंजिश या बड़ी साजिश के तहत शीशपाल का अपहरण किया गया है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी मान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है। उन्होंने कहा, “इलाके में लोग तरह-तरह की बातें और कयास लगा रहे हैं, इसलिए फिलहाल किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हम परिजनों और स्थानीय दुकानदारों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। शीशपाल की तलाश के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उनका सुराग लगा लिया जाएगा।”

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।