Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Dumper Accident: यमुनानगर में डंपरों की 'खूनी रेस': अस्पताल की दीवार तोड़कर पलटा ट्रक, कई दुकानें तबाह

AAmandeep Singh
यमुनानगर में डंपरों की 'खूनी रेस': अस्पताल की दीवार तोड़कर पलटा ट्रक, कई दुकानें तबाह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर  जिले के छछरौली इलाके में रविवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब मिट्टी से लदा एक बेकाबू डंपर तिकोनी मोड़ पर कहर बरपाते हुए पलट गया। चश्मदीदों की मानें तो सड़कों पर डंपर चालकों के बीच लगी ‘आगे निकलने की होड़’ ने इस तबाही को दावत दी। रफ्तार का आलम यह था कि डंपर ने न केवल सिविल अस्पताल की पक्की दीवार को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया, बल्कि किनारे खड़े कई खोखों और रेहड़ियों को भी मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया।

जब दीवार तोड़ अंदर घुसा ‘यमदूत’

विज्ञापन

हादसा छछरौली के मुख्य तिकोनी मोड़ पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो डंपर एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश में बेहद तेज रफ्तार से आ रहे थे। मोड़ पर संतुलन बिगड़ते ही मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित हो गया और सीधे सिविल अस्पताल की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीवार भरभराकर गिर गई और डंपर सड़क किनारे अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले गरीब दुकानदारों के खोखों पर जा गिरा।

“साहब! हमारी रोजी-रोटी तो मिट्टी में मिल गई”

हादसे में अपनी रेहड़ी गंवा चुके इंद्रजीत ने सिसकते हुए बताया कि उनकी पूरी दुकान इस डंपर के नीचे दबकर नष्ट हो गई। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि डंपर चालकों की इस लापरवाही की सजा उन्हें क्यों मिले? उन्होंने अपने नुकसान की भरपाई और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि रिहायशी और संवेदनशील इलाकों (अस्पताल के पास) में ये भारी वाहन इतनी बेखौफ रफ्तार से कैसे चलते हैं।

जेसीबी की मदद से हटाया गया मलबा, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। जेसीबी मशीन की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद मिट्टी और पलटे हुए डंपर को हटाया गया, जिसके बाद ही यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में सड़कों पर इस तरह की ‘जानलेवा रेस’ को रोका जा सके।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।